मांग रहे थे बधाई….हो गई धुनाई….असली-नकली किन्नरों के बीच जो हुआ…सारे शहर ने देखा…
असली किन्नरों ने नकली किन्नरों का सर मुड़वाया..चप्पल मारे….शहर घुमाया…फिर थाने पहुंचाया…

बागपत // शहर में दो नकली किन्नर बधाई मांगने निकले तो उनका असली किन्नरों से पाला पड़ गया. उसके बाद नकली किन्नरों का सिर मुंडवाकर सड़क पर घुमाया गया और पुलिसवालों के सामने ही चप्पलों से पिटाई की गई. हैरान कर देने वाला यह वाकया उत्तर प्रदेश के बागपत जिले का है. बागपत शहर में कोतवाली की टटीरी पुलिस चौकी के बाहर नकली किन्नरों की पिटाई का लाइव वीडियो सामने आया है. असली किन्नरों ने दोनों नकली किन्नरों को बधाई मांगते पकड़ लिया था. पहले तो भरी भीड़ में उनके सिर का मुंडन कराया और फिर चप्पलों से उनकी पिटाई की गई. इतना ही नहीं, दोनों नकली किन्नरों को पीटते हुए किन्नर पुलिस चौकी ले गई जहां पुलिसकर्मियों के सामने ही उनकी चप्पलों से धुनाई की गई. नकली किन्नरों की पिटाई का लाइव वीडियो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.दरअसल, किन्नरों के भेष में दो नकली किन्नर बधाई मांग रहे थे तभी इसकी सूचना किसी ने उस इलाके के किन्नर को दे दी. इसके बाद असली किन्नर अपने साथियों के साथ मौके पर पहुंचे और दोनों को पकड़कर उनकी पिटाई कर दी ।
बताया जा रहा है कि पहले दोनों नकली किन्नरों का सिर मुंडवाया गया जिसके बाद उन्हें बाजार से निकालकर पीटते हुए जुलूसा निकाला गया और उसके बाद नकली किन्नरों को चौकी लाया गया जहां पुलिसकर्मियों के सामने उन्हें चप्पल पड़े ।
Author Profile
Latest entries
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा,, प्रह्लाद जोशी बने नए केंद्रीय शिक्षा मंत्री..
Uncategorized25/07/2026आस्था, श्रद्धा और श्रीराम का संदेश— विजय केसरवानी की अगुवाई में निकली ऐतिहासिक श्रद्धा यात्रा,, जय श्रीराम के उद्घोष से राममय हुआ शहर… अयोध्या श्रीराम मंदिर के प्रति अटूट आस्था का संदेश, हजारों श्रद्धालु हुए शामिल; जगह-जगह पुष्पवर्षा कर हुआ भव्य स्वागत…
राजनीति25/07/2026NEET विवाद पर बड़ा राजनीतिक घटनाक्रम: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा, बोले : युवाओं की भावनाओं का सम्मान सर्वोपरि…
बिलासपुर25/07/202691 प्रतिभागियों को पछाड़ बिलासपुर की एंजेल चौकसे बनीं ‘Mrs. Alluring 2026’.. दिल्ली में आयोजित Mrs. India International Queen प्रतियोगिता में देश-विदेश की प्रतिभागियों के बीच जीता खिताब, एंजेल ने कहा, सपनों की कोई उम्र नहीं होती..
