दो सगी बहनों से बनाया शारीरिक संबंध… तैयार किया अश्लील वीडियों….फिर ब्लैकमेल कर दोनों से 4 लाख रुपए वसूले…
आरोपी युवक पहुंचा सलाखों के पीछे…

कोरबा // दो सगी बहनों से पहले प्यार के जाल में फंसाया फिर दोनों बहनों को अलग-अलग समय में शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया और इसका वीडियों भी तैयार किया फिर दोनों बहनों को अलग-अलग तरीके से ब्लैक मेल कर पैसे की मांग करने लगा। पुलिस के अनुसार युवक ने दोनों बहनों से अलग-अलग तरीके से कुल 4 लाख रुपए वसूल लिए. इसके बाद भी जब मन नहीं भरा तो वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर दोबारा पैसे की डिमांड करने लगा. इतना सब हो गया और दोनों बहनें एक दूसरे की परेशानियों से अंजान थी. जब उन्हें पता चला कि दोनों के साथ युवक ने इस तरह की हरकत की है, तब साहस दिखाते हुए पूरे मामले की शिकायत थाने में की. पुलिस ने संज्ञान लेते हुए आरोपी युवक को दूसरे दिन धर दबोचा. अब युवक जेल की हवा खा रहा है ।
घटना कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र इलाके का है. दर्री सीएसपी खोमन लाल सिंहा ने बताया कि दर्री निवासी आरोपी युवक रूपेश कुमार मिरी अपने पड़ोस में रहने वाली दो सगी बहनों को अपने प्यार के जाल में फंसा लिया. शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया और शारीरिक संबंध बनाते समय वीडियो और तस्वीरें बना ली. अश्लील वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी देकर एक बहन से 2.50 लाख और दूसरी बहन से 1.50 लाख रूपये वसूल कर चुका था. बाद में दोबारा पैसा की डिमांड के साथ ब्लैकमेलिंग करने लगा. इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ धारा 376, 384, 506 34 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही थी. आज आरोपी रूपेश कुमार मिरी को गिरफ्तार कर लिया गया है ।
Author Profile
Latest entries
अपराध11/02/2026रात्रि कांबिंग गश्त में बिलासपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई,, 126 वारंटी और 11 फरार आरोपी गिरफ्तार, 300 जवानों ने संभाला मोर्चा..
राजनीति10/02/202650 लाख करोड़ का बजट भारत की आर्थिक ताकत का प्रमाण,, रक्षा से रोजगार तक, 2026 का बजट विकास का रोडमैप : के. के. शर्मा
Uncategorized07/02/2026लोखंडी में नवनिर्मित आशीर्वाद भवन परिसर में शिव परिवार, हनुमान व मां भगवती मंदिरों का विधिवत भूमि पूजन
अपराध07/02/2026बिलासपुर में जमीन घोटाला: एफएम ग्रुप पर 13 लाख की धोखाधड़ी का आरोप,, सरकारी क्लर्क को थमाया फर्जी चेक, सकरी थाने में शिकायत…
