
रायपुर // एक तरफ जहां पूरे रायपुर जिला सहित प्रदेश भर में लॉकडाउन चल रहा है, वहीं बड़े बाप की बिगड़ी औलादें लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए रेव पार्टी कर रहे हैं। इसी तरह कुछ रईसजादे रायपुर राजधानी में बुधवार देर रात धारा 144 की धज्जियां उड़ाते हुए हुक्का पार्टी कर रहे थे। सूचना मिलते ही रायपुर पुलिस ने छापेमारी कर 28 रईसजादों को हुक्का पीते रंगे हुए हाथों गिरफ्तार किया है। बतादें बुधवार रात गश्त के दौरान सिविल लाइन पुलिस को सूचना मिली थी कि ब्लू स्काई कैफ़े में हुक्का पार्टी चल रही है। इसके बाद सिविल लाइन पुलिस ने देर रात छापामार कार्रवाई करते हुए मौके से 28 युवकों को हुक्का पीते पकड़ा है। मौके से पुलिस ने हुक्का, सिगरेट सहित कई अन्य सामग्री भी जब्त की है। पकड़े गए सभी युवक रायपुर के रईसजदा परिवारों से है। पकड़े गए युवकों के खिलाफ पुलिस ने धारा 269, 270 के साथ कोटपा एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
चोरी से की जा रही थी पार्टी…
पुलिस के अनुसार, ब्लू स्काई कैफे में चोरी छुपे हुक्का बार का संचालन किया जा रहा था। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो यहां पर दो दर्जन से अधिक युवक हुक्का पीते हुए मिले।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
