• Sat. Jul 25th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पत्रकारों का विवाद, थाना में अपराध पंजीबद्ध, गिरफ्तारी भी…

पत्रकारों का विवाद, थाना में अपराध पंजीबद्ध,
गिरफ्तारी भी…

उत्तर बस्तर कांकेर // पत्रकारों के विवाद के प्रकरण में पुलिस थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है तथा प्रकरण की विवेचना जारी है। पुलिस अधीक्षक कांकेर एम.आर. अहिरे से प्राप्त जानकारी के अनुसार सुभाषवार्ड कांकेर निवासी सतीश यादव तथा पत्रकार कमल शुक्ला के साथ हुए विवाद के प्रकरण में पुलिस थाना कांकेर में अपराध पंजीबद्ध किया गया । आरोपी जितेन्द्र सिंह ठाकुर मांझापारा कांकेर, गफ्फार मेमन जवाहर वार्ड कांकेर, मोनू उर्फ शादाब खान महादेव वार्ड कांकेर और गणेश तिवारी निवासी आमापारा कांकेर के विरूद्ध विभिन्न धाराओं में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है तथा प्रकरण के आरोपीगणों को गिरफ्तार किया गया। प्रकरण की विवेचना जारी है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed