
बिलासपुर // महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर कांग्रेसजनों ने गांधी चौक पर आयोजित एक कार्यक्रम में उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर खनिज विकास निगम के अध्यक्ष व पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष गिरीश देवांगन विशेष रूप से उपस्थित थे। इस मौके पर महीने भर चलने वाले कृषि बिल के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत की गई। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, बैजनाथ चंद्राकर, संसदीय सचिव रश्मि सिंग, विधायक शैलेष पाण्डे, प्रदेश पिछड़ावर्ग अध्यक्ष राजू यादव, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भुनेश्वर यादव, जिला पंचायत अध्यक्ष अरूण सिंह चौहान, महापौर रामशरण यादव, सभापति शेख नजीरूद्दीन, प्रदेश प्रवक्ता अभयनारायण राय सहित अनेक कांग्रेसजन उपस्थित थे।

गिरीश देवांगन ने सभा को संबोधित करते हुए कहा हम सब गांधी की नीतियों पर चलने वाले लोग हैं। उसी तरह जय जवान जय किसान के नारा देने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की सादगी, ईमानदारी और उनके नीतियों पर पार्टी चलती है । उन्होंने कहा कि केन्द्र ने किसान विरोधी तीन अध्यादेश संसद में बिना विपक्ष के अनुमोदन और बहस के पास किया है ये तीनों बिल किसान एवं मजदूर विरोधी हैं। इस लिये हम प्रदेश के मुखिया एवं किसान नेता भूपेश बघेल व प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम के नेतृत्व में इस बिल का विरोध करते हैं। 2 अक्टूबर से 31 अक्टूबर से चलने वाले इस कृषि बिल विरोधी आंदोलन धरना सभा एवं हस्ताक्षर अभियान की शुरूआत यहां से की जा रही है। कांग्रेसजन इस आदोलन को गंभीरता से लें और किसानों के साथ मजदूरों एवं उपभोक्ताओं को जागरूक करें। इसके बाद नेताओं ने लाल बहादुर शास्त्री की प्रतिमा के पास जाकर वहां भी उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कृषि बिल के विरोध में कांग्रेस का धरना….
जिला एवं शहर कांग्रेस कमेटी ने आज प्रदेश कांग्रेस नेताओं ने आज गांधी चौक पर सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक धरना देकर केन्द्र सरकार द्वारा पारित तीनों कृषि बिल के विरोध में प्रदर्शन किया। वक्ताओं ने कहा कि ये बिल किसानों को बंधुआ बनाने, न्यूनतम समर्थन मूल्य से वंचित करने, मंडियों, सोसाइटियों को खत्म करने तथा चहेतों को जमाखोरी, मुनाफाखोरी की छूट देगी। केन्द्र सरकार इन तीनों काले कानूनों को वापस ले और संघीय व्यवस्था में राज्यों के अधिकारों में हस्तक्षेप न करे। धरने को प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष अटल श्रीवास्तव, अपेक्स बैंक के चेयरमैन बैजनाथ चंद्राकर, विधायक शैलेष पांडे, अर्जुन तिवारी, महापौर रामशरण यादव, नगर निगम सभापति शेख नजीरूद्दीन, प्रवक्ता अभयनारायण राय, प्रदेश सचिव महेश दुबे, जिला अध्यक्ष प्रमोद नायक, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद साहू, अजय यादव, अरविंद शुक्ला, शिल्पी तिवारी, सीमा पाण्डे, अनिता लवहात्रे, रामआश्रय कश्यप, अखिलेश बाजपेयी व उदय सिंह ने भी संबोधित किया। धरने का संचालन शहर प्रवक्ता ऋषि पाण्डे ने तथा आभार प्रदर्शन तैयब हुसैन ने किया। कार्यक्रम में चारों ब्लॉक के पदाधिकारी, समस्त एमआईसी सदस्य, पार्षद जिला कांग्रेस के समस्त पदाधिकारी, बड़ी संख्या में सेवा दल, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कांग्रेस जन उपस्थित थे। बाद में कांग्रेस कार्यकर्ता ट्रैक्टर पर सवार होकर गांधी चौक से जिलाधीश कार्यालय पहुंचे। वहां कृषि बिल के विरोध में राष्ट्रपति के नाम पर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा गया।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
