
नारायणपुर // सन 1943 में पुलिस थाना निर्माण के बाद पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा निर्माण कराया गया शिव मंदिर जो पुराना पुलिस लाइन, नारायणपुर में स्थित है। यह मंदिर लंबे दिनों से जीर्णशीर्ण हो चुका था। जिसे रोशन लाल गर्ग एवं सीमा गर्ग के विशेष योगदान से तथा रक्षित निरीक्षक दीपक साव एवं पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा श्रमदान में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेकर मंदिर के जीर्णोद्धार में अपनी अहम भूमिका निभाई । सबसे खास बात यह है कि इस मंदिर के दीवाल में शिव पार्वती और अर्धनारीश्वर शिव की चित्रकारी आरक्षक चमन निषाद द्वारा किया गया है।

उल्लेखनीय है कि कल दिनांक 04/10/2020 को पुलिस अधीक्षक मोहित गर्ग के जन्मदिन के उपलक्ष्य में उनके पिता रोशन लाल गर्ग एवं माता सीमा गर्ग द्वारा भगवान शिव की पूजा अर्चना कर हवन कराया गया उसके बाद भंडारा का आयोजन कर सुंदरकांड का पाठ किया गया। बाद श्री गर्ग द्वारा स्कूली बच्चों के साथ मिलकर केक काटकर उपहार बांटे गए। इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जयंत वैष्णव, रक्षित निरीक्षक दीपक साव, रक्षित निरीक्षक प्रदीप जोशी सहित रक्षित केंद्र में तैनात अधिकारी/कर्मचारी व उनके परिवार बारी बारी से पूजा, हवन और भंडारा में शामिल होकर श्री गर्ग के सुखमय, निरोगी और दीर्घायु जीवन के लिए कामना किये।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
