
बिलासपुर // गुरुवार को बिलासपुर नगर निगम के नवनियुक्त एल्डरमैनों का शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम का आयोजन प्रार्थना भवन में किया गया जहां 11 नए मनोनीत पार्षदों ने शपथ ली। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और मंत्री माननीय डॉ शिव डेहरिया और प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम की अनुसंशा पर इन सभी 11 एल्डरमैन की नियुक्ति की गई है। सभी एल्डरमैन शासन और निगम की योजनाओं का लाभ और बिलासपुर के विकास में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस शपथ ग्रहण कार्यक्रम पर बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने सभी नवनियुक्त एल्डरमैन साथियों को बधाई और शुभकामनाएं दी। शपथ ग्रहण समारोह के इस कार्यक्रम में तखतपुर विधायिका रश्मि सिंह बिलासपुर कलेक्टर और निगम आयुक्त,ज़िला अध्यक्ष विजय केसरवानी और निगम के अधिकारी मौजूद रहे।

कांग्रेस के वरिष्ठ सम्मानीय नेता जफर अली, विजय पाण्डे, राजेश पाण्डेय, राकेश शर्मा, शिवा मिश्रा, अपूर्व तिवारी,विवेक बाजपेयी, जयश्री शुक्ला, बसंत शर्मा,अर्जुन तिवारी, पंकज सिंह,पप्पू बाजपेई, विनय शुक्ला और निगम के पार्षद साथी रविन्द्र सिंह, जुगल गोयल,लाला यादव, विष्णु यादव , शहजादी कुरेशी, रामा बघेल, भरत कश्यप,रिंकी शुक्ला और कांग्रेस के साथी इस्लाम खान, सरिता, अर्जुन सिंह, शंकर कश्यप, मनीराम साहू, नंदनी सिंह और बिलासपुर कांग्रेस पार्टी के सभी युवा साथी और बड़ी संख्या में कांग्रेस के जुझारू कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
