
बिलासपुर // ऋचा जोगी के अनुसूचित जनजाति के प्रमाण पत्र को लेकर आपत्ति दर्ज की गई थी, जिसके बाद मामले में शिकायत को लेकर छानबीन समिति के द्वारा जांच की गई, मामले में अब जिला स्तरीय छानबीन समति ने गुरुवार को उनका जनजाति का प्रमाण पत्र निलंबित कर दिया । अब वे उसका उपयोग कही भी नहीं कर पाएंगी । जिला स्तरीय छानबीन समिति ने निलंबन के बाद मामला प्रदेश स्तरीय समिति को भेज दिया है। आदेश मिलने के बाद ऋचा जोगी प्रदेश समिति में अपील कर सकती हैं।
जाति प्रमाण पत्र के निलम्बन पर अमित जोगी ने कहा कि…
अमित जोगी ने कहा कि ऋचा जोगी का प्रमाण पत्र राजनीतिक दबाव और दुर्भावना में केवल इसलिए निलम्बित किया गया क्योंकि वे स्वर्गीय अजीत जोगी और डॉक्टर रेनु जोगी की बहु हैं और मेरे बेटे की माँ हैं। सरकार किसी भी सूरत में मेरे परिवार को चुनाव लड़ने से रोकना चाहती है।
अमित ने कहा कि 24 सितम्बर 2020 को छत्तीसगढ़ शासन द्वारा छत्तीसगढ़ अनुसूचित जाति जनजाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग अधिनियम 2013 में नियम विरुद्ध किए गए संशोधन के परिपालन में मुंगेली जिला जाति सत्यापन समिति को केवल ऋचा जोगी का जाति प्रमाण पत्र निलम्बित करने का अधिकार है और जब तक उनका प्रमाण पत्र पूर्ण रूप से निरस्त नहीं किया जाता है, उनके नामांकन पत्र को स्वीकार करने के अलावा निर्वाचन अधिकारी के पास कोई दूसरा वैधानिक विकल्प नहीं है।
अमित जोगी ने कहा कि इस सम्बंध में वे पहले से ही उच्च न्यायालय में याचिका दायर कर चुके हैं तथा इसकी सूचना मुख्य निर्वाचन आयुक्त को भी दे चुके हैं।
Author Profile
Latest entries
धर्म-कला -संस्कृति23/03/2026सिद्ध शक्तिपीठ गिरारी से पेंड्रा तक निकली भव्य चुनरी यात्रा, पूरे मार्ग में हुआ भव्य स्वागत… 600 मीटर लंबी चुनरी रही आकर्षण का केंद्र…
Uncategorized23/03/2026अमेरिका–इजरायल–ईरान तनाव पर बिलासपुर में विचार मंथन, ‘यह आरोपित युद्ध’ : मुमताज भारती…
Uncategorized21/03/2026संगम की पवित्र डुबकी के बाद रामलला के चरणों में शीश नवाएंगे 1008 श्रद्धालु,, अयोध्या यात्रा: संयोजक प्रवीण झा की अध्यक्षता में हुई अहम बैठक, सदस्यों को बांटी गई जिम्मेदारियां,,
Uncategorized21/03/2026सट्टे का डिजिटल जाल टूटा,, पुलिस ने 45 लाख की संपत्ति जप्त की,, रिक्की पैनल’ के मास्टरमाइंड गिरफ्तार,, फर्जी सिम और बैंक खातों से चल रहा था खेल…ACCU और सिविल लाइन थाने की संयुक्त कार्रवाई…
