सामान्य प्रेक्षक जयसिंह ने मरवाही विधानसभा क्षेत्र के अनेक मतदान केन्द्रों का किया मुआयना…
मतदान केन्द्रों में पेयजल, शौचालय की व्यवस्था एवं साफ-सफाई की स्थिति का किया अवलोकन…

रायपुर // मरवाही विधानसभा उप चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग द्वारा नियुक्त सामान्य प्रेक्षक जयसिंह ने बुधवार को बचरवार, अमरपुर, झाबर, कुदरी एवं भाड़ी गांव का दौरा कर अनेक मतदान केन्द्रों का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों में पेयजल, रैम्प एवं शौचालय आदि की व्यवस्था का मुआयना किया। उन्होंने अधिकारियों को मतदान केन्द्रों की साफ-सफाई करवाने के संबंध में आवश्यक दिशानिर्देश दिये।
सामान्य प्रेक्षक जय सिंह ने कुदरी गांव स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 168 एवं 169 तथा अमरपुर गांव स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 182 एवं 183, ग्राम बचरवार स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 126 एवं 127, झाबर गांव स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 187 एवं 188, अमरपुर स्थित मतदान केन्द्र क्रमांक 182, 183 में पेयजल, शौचालय, रैम्प सहित अन्य आधारभूत सुविधाओं की व्यवस्था के संबंध में दिशानिर्देश दिए। इस अवसर पर प्रेक्षक के लायजनिंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
