बिलासपुर // शहर में पुलिस थाना सरकंडा और तारबाहर थाने के नवनिर्मित भवन का वर्चुअल उद्घाटन किया गया,जिसमें विधायक शैलेश पाण्डेय का गुस्सा देखते ही बन रहा था। विधायक शैलेश पाण्डेय ने इस अवसर पर नवनिर्माण थाने की शुभकामनाएं देते हुए सीधे पुलिस पर बरस पड़े। विधायक पाण्डेय ने साफ तौर पर कहा कि शहर की पुलिस अपनी जिम्मेदारी सही तरीके से पूरी नहीं कर रही हैं, जिस वजह से आम जनता और व्यापारी परेशान हो रहे हैं।विधायक शैलेश पाण्डेय ने कहा कि इसी थाने में मेरे खिलाफ एफआईआर लिखी गई थी और आज ही थाने के बाहर आप मेरा नाम लिख रहे हैं।

विधायक शैलेश पाण्डेय यही नही रुके ट्रैफिक पुलिस व्यवस्था को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि त्यौहार के सीजन में पुलिस व्यवस्था कम बना रही हैं वसूली करने में लगी हुई हैं। आम जनता सहित व्यापारी चालान से परेशान हैं। कहीं भी गाड़ी पार्किंग करने 2 मिनट रुक जाने पर ट्रैफिक पुलिस सीधे-सीधे चालान काट दे रही है। विधायक ने साफ तौर पर कहा की अब थानों में काम के रेट लिस्ट लगा देने चाहिए कि किस काम को करने में कितने पैसे पुलिस को देने होंगे। विधायक ने बताया कि आज भी शहर में कई हुक्का बार चल रहे हैं,जिन पर कोई भी कार्यवाही नहीं की जा रही है।
लॉक डाउन में देर रात ट्रक से सामान खाली करवाने पर पुलिस द्वारा व्यापारी को थाने में ले जाकर बैठाया गया,पैसे की मांग की गई, एक गरीब सब्जी वाले से भी पुलिस वसूली करने में पीछे नही है,विधायक शैलेश पाण्डेय के गुस्से को देखते हुए गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने विधायक को लिखित में शिकायत देने की बात कही।
Author Profile
Latest entries
अपराध25/05/2026सुपारी कांड का आरोपी फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे: जमानत पर बाहर आते ही जुआ फड़ में पकड़ा गया राजू सोनकर सहित 6 गिरफ्तार,, नगदी ताश गड्डी जब्त…
बिलासपुर24/05/2026कबाड़ियों पर कार्रवाई के बीच पुलिसकर्मियों पर गिरी गाज, कोनी थाने के दो जवान लाइन अटैच… थाने में कबाड़ी को दे रहे थे VIP ट्रीटमेंट…
बिलासपुर24/05/2026कार्रवाई के नाम पर मेहमाननवाजी ? थाने में कबाड़ी को मिली VIP ट्रीटमेंट,, कप्तान के आदेश के बाद भी कार्रवाई पर सवाल,, तस्वीरें वायरल…
बिलासपुर23/05/2026दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में जीपीएम जिले की 13 बहने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी… विहिप और बजरंग दल मातृशक्ति ने किया अभिनंदन…
