• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सुपर इन्वेस्टिगेटर सर्टिफिकेट से डीजीपी करेंगे सम्मानित… टीआई शनिप रात्रे सहित 15 पुलिस वालों को मिलेगा प्रशस्ति पत्र…

बिलासपुर // छत्तीसगढ़ के डीजीपी डीएम अवस्थी ने टॉपर विवेचकों को सुपर इन्वेस्टिगेटर सर्टिफिकेट प्रदान करने वाले है। इस लिस्ट में बिलासपुर सिविल लाइन थाने के टीआई शानिप रात्रे भी शामिल है जिनका नाम लिस्ट में सबसे ऊपर है। सुपर इन्वेस्टिगेटर सर्टिफिकेट से सम्मानित होने वालों में प्रदेश के अलग अलग जिलो के 5 टीआई 6 एसआई व 4 एएसआई शामिल है।

प्रदेश में महिलाओं व बच्चों के विरुद्ध घटित अपराधों की विवेचना कर कोर्ट में त्वरित चालान पेश करने वाले विवेचकों को डीजीपी ने सुपर इन्वेस्टिगेटर सर्टिफिकेट प्रदान किया है। पुलिस विभाग के अपराध अनुसंधान विभाग द्वारा पुलिस मुख्यालय से यह लिस्ट जारी की गई है। टीआई शनिप रात्रे के अलावा एसआई जेएस ठाकुर सहित प्रदेश के अलग अलग जिलों से 5 टीआई 6 एसआई और 4 एएसआई का नाम भी इस लिस्ट में शामिल है जिन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाना है। मंगलवार को डीजीपी डीएम अवस्थी के द्वारा रायपुर के पुलिस ट्रांजिट मेस में सभी को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

डीजीपी से सम्मानित होने वालों की सूची…

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, IPS अधिकारियों के तबादले, कई को मिली नई जिम्मेदारी !
ब्रेकिंग छत्तीसगढ़: झीरम नरसंहार में 13 साल बाद आया फैसला, 10 आरोपियों को फांसी की सजा, लेकिन कई सवाल बाकी, बड़े चेहरों की भूमिका पर उठे सवाल ?.. पीड़ित डॉ. विवेक बाजपेई ने जताई असंतुष्टि, बोले- अधूरे न्याय के खिलाफ जाएंगे सुप्रीम कोर्ट..
मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed