बच्चो को शिक्षा से वंचित करने का अर्थ भारत के भविष्य से खिलवाड़ – सीमा वर्मा..

बिलासपुर // एक रूपया मुहिम की संचालिका सुश्री सीमा वर्मा के द्वारा बच्चो को शिक्षा से जोड़ने के लिए लगातार अलग अलग प्रकार की ऐक्टिविटी कराई जा रही है, ऐसे बच्चे जो शिक्षा से दूर है उन बच्चों को पढ़ाई करने व स्कूल जाने के लिए पिछले कई वर्षों से सीमा के द्वारा बच्चो व उनके अभिभावकों को प्रेरित किया जा रहा है, साथ ही जरूरतमंद बच्चो को स्कूल की फीस, कॉपी, किताबें और जरूरत का सामान उपलब्ध कराया जा रहा है।
इसी कड़ी में मंगलवार को बिलासपुर रेलवे स्टेशन के पास चंदिया से आए दिया बेचने वालों से सीमा ने अपील की आप अपने बच्चो को स्कूल जरूर भेजे उन्हें पढ़ाएं शिक्षित बनाएं, बच्चा पढ़ लिख कर आप का और देश का नाम रोशन करेगा। साथ ही सीमा द्वारा उन सभी बच्चो को पेन पेंसिल बांटा गया , सीमा ने बच्चो को समझाया की वे रोज एक एक रूपया जमा करें ताकि बच्चे खुद स्टेशनरी व स्कूल का समान खरीद सके।

Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
