
बिलासपुर // मरवाही उपचुनाव में नवनिर्वाचित विधायक डाॅ. के.के.ध्रुव, व बिलासपुर विधायक शैलेश पांडे ने मुख्यमंत्री निवास पहुंचकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को कुशल नेतृत्व एवं मरवाही की बड़ी जीत के लिए बधाई दी एवं उनका आभार प्रकट किया गया। उक्त अवसर पर विधानसभा के अध्यक्ष चरणदास महंत, मंत्री टी एस सिंहदेव, जीपीएम प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल, मंत्री कवासी लकमा, नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया, अध्यक्ष मोहन मरकाम, सांसद ज्योत्सना महंत, गिरीश देवांगन, राजेश तिवारी, शैलेश नितिन, विधायक शैलेश पाण्डेय, मोहित जी, श्रीमती रश्मि ठाकुर, श्रीमती अनिता और पार्टी के सभी पदाधिकारी वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता उपस्तिथ थे।

सीएम भूपेश बघेल ने विधायक शैलेश पांडे व कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए इस जीत का श्रेय उनकी मेहनत और बूथ स्तर पर किये गये कार्यों को दिया, भूपेश बघेल ने कहा कि बूथ मजबूत रहेगा, तो इसी तरह कांग्रेस जीतते रहेगी। उन्होंने कहा कि मरवाही की जीत कांग्रेस की जीत है और मरवाही की जनता का लोकतंत्र मरवाही के लिए किये गये विकास कार्य और कांग्रेस की दो साल की सरकार पर किया गया विश्ववास है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
