मध्यप्रदेश // सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें एक पुलिस वाला रमेश सिप्पी की प्रसिद्ध फिल्म ‘शोले’ का डॉयलॉग बोलते हुए नजर आ रहा है। पुलिस अधिकारी अपने तरीके से कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए लोगों को चेतावनी जारी कर रहे थे, हालांकि, पुलिसवालों का यह कृत्य उनके वरिष्ठ अधिकारियों को अच्छा नहीं लगा और उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।वायरल हुआ वीडियोवायरल वीडियो मध्य प्रदेश के झबुआ का है जिसमें कल्याणपुरा पुलिस स्टेशन के थाना प्रभारी (इंचार्ज) के एल डांगी नजर आ रहे हैं। जो अपनी पुलिस जीप पर लगे मेगाफोन से फिल्म शोले के खलनायक गब्बर सिंह के डायलॉग बोलते हुए नजर आ रहे हैं। इसमें वो कहते हैं, ‘कल्याणपुरा से 50-50 किलोमीटर की दूर पर जब बच्चा रोता है तो मां कहती है चुप हो जा बेटा नहीं तो डांगी आ जाएगा।’ इस दौरान कुछ पुलिस के जवान सड़क पर खड़े हैं। यह वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जो डांगी के लिए मुसीबत बन गया है।पुलिस विभाग ने थमाया नोटिस. डांगी की यह चेतावनी ने उनके सहयोगियों को भी भारी पड़ी जो गश्ती ड्यूटी के दौरान थे। उनके वरिष्ठ अधिकारियों को यह बिल्कुल नहीं भाया और पुलिस कर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। मीडिया से बात करते हुए, झाबुआ के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) आनंद सिंह ने कहा, ‘डांगी का एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर20/04/2026सीमांकन पर तत्काल प्रभाव से रोक की मांग,, फर्जीवाड़े से सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप,, करोड़ों का लेनदेन,, ED-IT से शिकायत.. जांच में होंगे खुलासे…
बिलासपुर20/04/2026वेदांता पावर प्लांट हादसे की जांच,, 29 अप्रैल को दे सकते हैं साक्ष्य,, संभागायुक्त कार्यालय ने जारी की सूचना…
राजनीति20/04/2026महिला आरक्षण पर सियासी वार,, कांग्रेस बोली भाजपा फैला रही है झूठ का जाल,, परिसीमन बिल पर कांग्रेस ने भाजपा की मंशा पर उठाए सवाल…
प्रशासन18/04/2026महुआ शराब पर आबकारी का डंडा: दो ठिकानों पर छापा, 75 लीटर कच्ची शराब और 210 किलो लहान जब्त, 2 महिलाएं गिरफ्तार
