बिलासपुर // राज्य के मनोरोगियों के कोरोना संक्रमित होने और उनके उपचार के लिए शासन द्वारा राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी में 15 बेड का विशेष कोविड हॉस्पिटल तैयार किया गया है। सबसे खुशी की बात यह है कि यहां अब तक 42 कोरोना संक्रमित हुए मनोरोगियों को भर्ती किया गया। यहां की मेडिकल टीम के इलाज और बेहतर काउंसलिंग के कारण सभी 42 कोरना संक्रमित मनोरोगी स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
राज्य मानसिक चिकित्सालय सेंदरी के चिकित्साधीक्षक डॉक्टर बीआर नंदा की देखरेख में उनकी टीम ऐसे कोरोना संक्रमितों को एक रणनीति के तहत इलाज दे रही है। चिकित्सा मनोवैज्ञानिक दिनेश कुमार लहरी ने बताया कि उनकी टीम मनोरोग चिकित्सक डॉ. मल्लिकार्जुन राव के साथ मिलकर यहां भर्ती कोरोना संक्रमितों की काउंसलिंग का कार्य देख रही है तो वहीं मेडिकल ऑफीसर की निगरानी में एक टीम उनके इलाज की जिम्मेदारी संभाल रही है। इतना नहीं चिकित्साधीक्षक डॉ. नंदा भी राउंड के दौरान सभी मरीजों का अपडेट लेते थे। इसकी बदौलत अस्पताल की सबसे बड़ी उपलब्धि यह रही कि सभी मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं।
होमआईसोलेशन में विशेष निगरानी
डॉ. लहरी ने बताया, सेंदरी स्थित कोविड हॉस्पिटल में राज्य भर से कोरोना संक्रमित हुए मनोरोगियों को इलाज के लिए भेजा जाता था। वर्तमान में होम आईसोलेशन की सुविधा होने के बाद से सभी मरीजों का इलाज घर में ही किया जा रहा है। इसके लिए मेडिकल ऑफीसर की टीम अपने-अपने क्षेत्र के अनुसार घर जाकर कोरोना संक्रमितों का इलाज़ कर रही है तो वहीं राज्य मानसिक चिकित्सालय की टीम उनकी ऑनलाइन काउंसलिंग कर रही है। इसका अच्छा प्रतिफल यह मिल रहा है कि ऐसे मरीज कोविड के संक्रमण से मुक्त होने के साथ ही मानसिक बीमारी से भी आसानी से बाहर आ पा रहे हैं।
राज्य कोविड हॉस्पिटल के चिकित्साधीक्षक डॉ. बीआर नंदा का कहना है कि उनके यहां अब तक 42 कोरोना संक्रमित मरीज भर्ती हुए हैं। सभी स्वस्थ होकर डिस्चार्ज के बाद अपने-अपने घर वापस जा चुके हैं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर02/07/2026खनिज माफियाओं पर प्रशासन का बड़ा प्रहार: 7 वाहन-मशीनें जब्त, 840 घनमीटर अवैध रेत का भंडारण सील
अपराध02/07/2026अंतरराष्ट्रीय साइबर ठगी का सबसे बड़ा भंडाफोड़: 11वीं मंजिल से चलता था फर्जी कॉल सेंटर, 100 से ज्यादा हिरासत में 14 घंटे चली छापेमारी, भारी मात्रा में सर्वर-कंप्यूटर जब्त,, विदेशी लिंक और हवाला नेटवर्क की जांच शुरू…
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
