छत्तीसगढ़ // पुलिसवालों के बारे में अक्सर बदनामी वाली खबरें आती हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ से एक ऐसे पुलिस वाले की कहानी सामने आई है, जिसकी तारीफ पूरे डिपार्टमेंट के साथ लोग भी कर रहे हैं। यह एसआई जहां पर भी ड्यूटी करने जाते हैं, वहां के आस-पास के इलाके को हराभरा कर देते हैं।
पांडेय जी के नाम से फेसम हैं एसआई शत्रुघन…
दरअसल, यह कहानी ड्यूटी को बोझ न समझने वाले धमतरी जिले के सब-इंस्पेक्टर शत्रुघन पांडेय की है। जो जहां पर भी जाते हैं, वहां के इलाके को ग्रीन जोन में बदल देते हैं। इन्होंने 40 साल की नौकरी में एक लाख 85 हजार पेंड लगाए हैं। साथ ही प्यासे लोगों की प्यास बुझाने के लिए दर्जनों जल प्याउ भी खोले हैं। इसके अलावा शत्रुघ्न ने कई गरीब बच्चों की शिक्षा और शादी का खर्चा भी उठाया है। एसआई शत्रुघ्न के इन्हीं कामों की वजह से लोग उन्हें पांडेय जी बुलाते हैं।

पर्यावरण संरक्षण से बनाई अपनी अलग पहचान…
आम पुलिसवालों की तरह दिखने वाले एसआई पांडेय जी के अंदर छुपा इंसान बाकी लोगों से काफी अलग है। 40 साल पहले आरक्षक के तौर पर पुलिस में भर्ती हुए थे। आज पांडेय जी उपनिरीक्षक बन गए हैं। पुलिस सेवा के साथ-साथ उन्होंने अपनी एक अलग पहचान बनाई है जो पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी है।

एक लाख 85 हजार पौधे लगा चुके हैं एसआई शत्रुघ्न पांडेय…
एसआई शत्रुघन पांडेय ने अपनी 40 साल की पुलिस सेवा में एक लाख 85 हजार पौधे लगाए हैं। जो अब बड़े होकर पेड़ बन चुके हैं। इसके अलावा इन्होंने दर्जनों प्याऊ भी खोले हैं। ताकि गर्मी के समय कोई राहगीर प्यासा न रहे। पांडेय जी ने धमतरी के कई गरीब बच्चों की शिक्षा और शादी तक का खर्च उठाया है। जिले के जिस इलाके में यह ड्यूटी करने गए हैं वहां के इलाकों को जंगल बना दिया।
किसी की मदद करने से नही चूकते है पांडेय जी…
यातायात पुलिस में सेवा दे रहे पांडेय जी पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ अपनी पुलिसिंग के लिए भी शहूर हैं। ड्यूटी के समय अगर कोई जरूरतमंद या गरीब शख्स मिलता है तो वह उसकी मदद करने से नहीं चूकते हैं। पांडेय जी इस खूबी के वजह से विभाग के सभी आला अधिकारी खूब तारीफ करते हैं।
News Source : Amar Ujala
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर29/03/2026लिंगियाडीह में फूट रहा जन-आक्रोश, 129 दिनों से सड़कों पर ‘मातृशक्ति’… गरीबों के आशियाने पर संकट: क्या ‘सुशासन’ में बेघर होंगे जरूरत मंद ? नगर निगम की कार्रवाई पर उठे सवाल…
Uncategorized27/03/2026“नारायणा स्कूल पर घोटाले के आरोप, अब कोर्ट में होगा फैसला!” एनएसयूआई ने दी न्यायालय जाने की चेतावनी, छात्रों और अभिभावकों को न्याय दिलाने की तैयारी तेज
अपराध26/03/2026जंगल में रिश्वत का जाल”: अचानकमार टाइगर रिजर्व में रेंजर-डिप्टी रेंजर 50 हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार
बिलासपुर26/03/2026नोटों से भरा बैग रख NSUI का अनोखे अंदाज में विरोध प्रदर्शन,, नारायणा टेक्नोक्रेट स्कूल पर गंभीर आरोप,,
