• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पुलिस का शहर में असामाजिक तत्वों के खिलाफ चला अभियान, मचा हड़कंप… आईजी व एसपी के मार्गदर्शन में जिले में किया गया कॉम्बिंग गश्त…

बिलासपुर // बिलासपुर पुलिस के द्वारा बीती रात को शहर व आस पास के क्षेत्रों में असामाजिक तत्वों के ख़िलाफ़ महाअभियान चलाया गया। इस अभियान से गुंडे बदमाशो के बीच हड़कंप सा मच गया। गस्त अभियान के दौरान सार्वजनिक जगहों पर शराबखोरी करने वाले, स्थाई वारंटियों और फरार आरोपियों पर कार्यवाही की गई।

बता दें कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) उमेश कश्यप, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) संजय ध्रुव तथा सभी राजपत्रित अधिकारियों,थाना प्रभारी तथा स्टाफ के द्वारा संयुक्त रूप से कांबिंग गस्त किया गया ।अलग अलग 4 पार्टियों के द्वारा शहर के चारो दिशाओ में कार्यवाही की गई । जिनके द्वारा विभिन्न प्रकरणों में फरार आरोपियों, निगरानी, गुंडा बदमाशों तथा सार्वजनिक स्थान पर शराब खोरी करने वालों संदिग्ध व्यक्तियों पर वैधानिक कार्यवाही किया गया। पुलिस की इस संयुक्त कार्यवाही से असामाजिक तत्व तथा फरार आरोपियों पर रात भर अफरा-तफरी का माहौल बना रहा।

पुलिस महानिरीक्षक के आदेशानुसार पुलिस अधीक्षक प्रशांत अग्रवाल के निर्देशन में बीती रात कांबिंग गश्त किया गया जिसमें गस्त के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब खोरी करने वाले व्यक्तियों पर कुल 36 प्रकरणों में 40 व्यक्तियों की गिरफ्तारी की गई गश्त के दौरान पुलिस टीम के द्वारा 03 स्थाई वारंटी,12 गिरफ्तारी वारंटी तथा अलग अलग थानों के 15 मामलों में फरार 20 से अधिक आरोपियों को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की । पकड़े गए आरोपियों में हत्या का प्रयास करने वाले आरोपी तथा अन्य गंभीर मामलों के फरार आरोपी शामिल है इसके साथ पुलिस पार्टी द्वारा रात में संदिग्ध हालत में घूमने वाले 13 व्यक्तियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही भी किया गया।

विभिन्न थाना क्षेत्रों के लगभग 72 निगरानी बदमाश 83गुंडा बदमाशो की भी रात्रि में चेकिंग की गई और उन्हें आपराधिक असामाजिक कार्यो से दूर रहने की हिदायत दी गई । इस तरह बिलासपुर पुलिस द्वारा कॉम्बिंग गश्त के दौरान कुल 64 मामलों में 74 आरोपियों की गिरफ्तारी की गई ।और 150 से अधिक निगरानी गुंडा बदमाशो को चेतावनी दी गई।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed