• Mon. Oct 19th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

कांग्रेस विधायक अगर विधायकी नहीं संभाल पा रहे…तो वे अपने पद से तत्काल इस्तीफा दे : दीपक सिंह ठाकुर…

बिलासपुर // बिलासपुर के कांग्रेस विधायक अगर विधायकी नहीं संभाल पा रहे हैं तो वे अपने पदों से तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए उक्त आरोप भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर लगाया है, दीपक ठाकुर ने विधायक के साथ साथ प्रदेश की कांग्रेस सरकार के ऊपर भी गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर नगर विधायक काम कर रहे हैं वे कभी पुलिस प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर कभी तहसील ऑफिस पहुंचकर कभी जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाकर पूरी सरकार को कटघरे में खड़े करने में लगे हैं निश्चित ही अब यह प्रतीत होने लगा है कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अपने विधायकों अपने मंत्रियों के ऊपर कोई लगाम नहीं लगा पा रहे हैं या तो वे अपनी विश्वसनीयता पूर्ण रूप से खो चुके हैं या फिर प्रदेश में कांग्रेस विधायक सरकार के कार्यों से खुश नहीं है इसलिए किसी के ऊपर भी कोई भी आरोप लगाने में नहीं चूक रहे हैं दीपक सिंह ठाकुर कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रदेश में कांग्रेस के कार्यकाल के 2 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं लेकिन बिलासपुर में नगर विधायक द्वारा विकास के नाम पर एक भी ईंट नहीं लगा पाए इस बात पर सरकार की कार्यप्रणाली पर अब प्रश्नचिन्ह उठने लगे हैं प्रदेश की सरकार पूर्ण रूप से असफल हो चुकी है इनकी असलियत प्रदेश की जनता भली-भांति समझ चुकी है इनका काम सिर्फ फोटो खिंचवाना एवं आरोप लगाना रह गया है दीपक सिंह ने कांग्रेस विधायक शैलेश पांडे पर आरोप लगाते हुए कहा कि जब भी रमन विश्वविद्यालय में नौकरी करते थे तो इनके खिलाफ फर्जी डिग्री बेचने के गंभीर आरोप लग चुके हैं इनके खिलाफ अनेक थानों में शिकायतें छत्तीसगढ़ के बेरोजगार युवाओं ने दर्ज कराई है तथा न्यायालय में मामला भी चल रहे हैं जिस प्रकार वे पूर्ण रूप से असफल हो चुके हैं इसलिए उन्हें अपने पद पर बने रहने का कोई अधिकार नहीं है बिलासपुर की जनता अब अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है जो सुनहरे सपने प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर की जनता को दिखाए गए थे वह जीरो बटे सन्नाटा हो गए हैं यह चरितार्थ सबके सामने आ चुका है दीपक सिंह ठाकुर भूपेश सरकार एवं नगर विधायक से तत्काल इस्तीफे की मांग की है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed