• Mon. Feb 9th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी की जयंती पर बीजेपी प्रदेश सहित जिले में मनाएंगी सुशासन दिवस…

बिलासपुर // भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी 25 दिसम्बर शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश के साथ-साथ बिलासपुर जिले में सुशासन दिवस मनाया जायेगा।

किसानों की चिंता करते हुए विश्व के सबसे लोकप्रिय नेता गरीबों एवं किसानों के मसीहा भारत के प्रधानमंत्री माननीय नरेन्द्र मोदी द्वारा सुशासन दिवस पर पीएम किसान के अंतर्गत देश के अन्नदाता 9 करोड़ किसानों को 18 हजार करोड़ रूपए सीधे उनके खातों में हस्तांतरित किए जायेंगे। 25 दिसम्बर 2020 शुक्रवार को अपरान्ह 12 बजे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सुशासन दिवस पर किसानों को भी संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण टी.वी. चैनलों एवं सोशल मीडिया पर किया जायेगा।

भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष डॉ.सुनील जायसवाल, महामंत्री रामचरण वस्त्रकार ने बताया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर कार्यक्रम आयोजित किए गए है, जिले के सभी विकास खण्डों में बड़ी स्क्रीन लगाकर किसानों को आमंत्रित कर उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित की गई है। इसी तारतम्य में 25 दिसम्बर शुक्रवार को दोपहर 12 बजे से कार्यक्रम आयोजित किए गए है जिसमें विधानसभा क्षेत्र बिल्हा में विकास खण्ड बिल्हा दक्षिण में मुख्यवक्ता भाजपा प्रदेश महामंत्री भूपेन्द्र सवन्नी होंगे वहीं जिला मुख्यालय भाजपा कार्यालय बिलासपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत, तखतपुर विधानसभा के विकास खण्ड तखतपुर में राज्य महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष हर्षिता पाण्डेय, मस्तूरी विधानसभा के विकास खण्ड मस्तूरी में भाजपा जिला महामंत्री घनश्याम कौशिक, विधानसभा क्षेत्र कोटा के विकास खण्ड कोटा में भाजपा जिला महामंत्री मोहित जायसवाल, बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के विकास खण्ड बिल्हा उत्तर में भाजपा जिला उपाध्यक्ष तिलक साहू कार्यक्रम में मुख्यवक्ता होंगे।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed