बिलासपुर // कोरोना वैक्सीनेशन के देशव्यापी अभियान के तहत आज बिलासपुर में टीकाकरण अभियान प्रारंभ हो गया। जिला अस्पताल में स्वास्थ्य कर्मी ज्ञान भोई व सिम्स चिकित्सालय में रामनाथ घोष को सबसे पहला टीका लगाया गया।
जिला अस्पताल के कोविड वैक्सीनेशन सेंटर की इस अवसर पर सजावट की गई थी। स्टाफ ने यहां आकर्षक रंगोली बनाई थी जिस पर ‘गुड बाई कोरोना’ भी उकेरा गया था।
बिलासपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद अरुण साव व बिलासपुर के विधायक शैलेष पांडेय ने फीता काटकर वैक्सीनेशन सेंटर का उद्घाटन किया। इस अवसर पर विधायक रजनीश सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण चौहान, महापौर रामशरण यादव सहित अनेक जनप्रतिनिधि व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।

सबसे पहले उन चतुर्थ वर्ग कर्मचारियों को टीका लगाया गया जिन्होंने कोरोना मरीजों को लाने ले जाने का कार्य किया और मृतकों के शवों को भी उठाया। जिले में आज 6 कोविड सेंटर जिला अस्पताल, सिम्स, अपोलो, दर्रीघाट, मस्तूरी व बिल्हा स्वास्थ्य केन्द्र में 100-100 लोगों को कोरोना टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया।
टीकाकरण के पश्चात् सभी व्यक्तियों को एक प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। पहली डोज के बाद दूसरे डोज के लिये भी उन्हें 28 दिन बाद दूसरा टीका लगवाने पहुंचना है यह बताया जा रहा है।

सभी वैक्सीनेशन सेंटर में अलग से कक्ष बनाया गया है जहां टीके लगवाने वालों को आधे घंटे तक रोका गया, ताकि यदि कोई स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या हो तो उनका तुरंत उपचार किया जा सके।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
