बिलासपुर // अचानकमार की नैसर्गिक सुंदरता के मध्य, बिन्दावल ग्राम के पास स्थित मैकू गोंड़ के मठ एवं उसी से लगे हुवे कोटा रेंज के तत्कालीन रेंजर स्व एम. डब्लू. के. खोखर के शिलालेख पर विगत गुरुवार मतदाता जागृति मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष नन्दकुमार बघेल ने श्रद्धांजलि अर्पित की। स्व खोखर के 8 वर्षीय प्रपौत्र अदीब खान ने भी अपने पूर्वज को श्रद्धा सुमन अर्पित किए।
ज्ञात हो कि अचानकमार से कुछ किलोमीटर की दूरी पर, बिन्दावल ग्राम से लगभग दो किलोमीटर पहले सड़क के किनारे मैकू गोंड़ की स्मृति में एक मठ बना हुआ है। मैकू गोंड़ वन विभाग में “फायर वॉचर” थे जो दिनांक 10 अप्रैल 1949 को इसी स्थान पर एक आदमखोर शेर के शिकार बन गए। पास ही एक शिलालेख में अंकित है कि इसी स्थान पर कोटा फारेस्ट रेंज के तत्कालीन रेंज अफसर स्व. एम.डब्लू. के. खोखर ने दिनांक 13 अप्रैल, 1949 को उस आदमखोर शेर को मार गिराया था।

तत्पश्चात नंदकुमार बघेल ने बिन्दावल ग्राम में आदिवासियों की एक सभा को सम्बोधित करते हुवे ग्रामीणों हेतु एक विश्वविद्यालय एवं बुद्धमंगल भवन बनवाने की इच्छा प्रकट की। ग्राम वासियों की ओर से बिन्दावल के सरपंच रामावतार जायसवाल ने गांव के विस्थापन से सम्बंधित परेशानियों से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि जब तक उन्हें विस्थापित नही किया जाता तब तक उन्हें जीवन की बुनियादी सुविधाओं से वंचित न किया जावे।
इस अवसर पर मतदाता जागृति मंच की महिला मंच की प्रदेशाध्यक्ष, श्रीमती सायमा खान खोखर, अतहर अली सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
