चिल्हाटी में बिना नोटिस तहसीलदार एवं सरपंच ने मकान एवं दुकान को रात्रि के समय तोड़ने की कार्यवाही… मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र रॉय ने ग्राम वासियों से की मुलाकात… ब्लॉक अध्यक्ष नागेंद्र रॉय ने कहा उच्चाधिकारियों एवं प्रभारी मंत्री को इसकी पूरी जानकारी दी जाएगी… दोषियों पर की जाएगी कार्यवाही…
बिलासपुर // मस्तूरी के ग्राम पंचायत चिल्हाटी में बिना सूचना एवं नोटिस दिए सरपंच एवं तहसीलदार ने ग्राम पंचायत की कुछ दुकानों, मकानों पर रात्रि के डोजर चला दिया जिसका पूरे ग्राम में आक्रोश से माहौल है ग्राम वासियों का कहना है कि हमे न तो तहसीलदार द्वारा कोई नोटिस दी गई और न ही कोई तोड़ने के पहले कोई सूचना अचानक हुई इस कार्यवाही से उनका बहुत नुकसान हुआ है । ग्रामवासियों ने मस्तूरी एसडीएम को इसकी लिखित शिकायत की लेकिन अभी तक कोई मुआवजा नही दिया गया और न ही तहसीलदार पर कार्यवाही की गई अखिर तहसीलदार ने किस मंशा से ये कार्यवाही बिना नोटिस,सूचना के की है।

आज मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र रॉय ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ चिल्हाटी का दौरा किया और उन जगहो को देखा जहां सरपंच,तहसीलदार द्वारा गैरजिम्मेदाराना कार्यवाही की गई । ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष नागेंद्र रॉय ने इसकी शिकायत प्रभारी मंत्री एवं एसडीएम के साथ उच्चाधिकारियों को करने की बात कही । ब्लॉक अध्यक्ष ने कहा छत्तीसगढ़ में भूपेश सरकार किसानों की सरकार है और ग्राम पंचायत को पहली प्रथमिकता भी दी गई है इसलिए ग्रामवासी बिल्कुल परेशान न हो दोषियों पर कार्यवाही होगी ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
