बिलासपुर // भारतीय जनता पार्टी का जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन मुंगेली नाका मैदान स्विमिंग पुल के पास आयोजित है तत्पश्चात रैली निकालकर एवं कलेक्टोरेट का घेराव 22 जनवरी को किया जायेगा। उक्ताशय का आव्हान भाजपा कार्यालय करबला में आयोजित बिलासपुर विधानसभा के भाजपा मंडल बिलासपुर पश्चिम, दक्षिण, मध्य, पूर्वी, उत्तर एवं रेल्वे की संयुक्त बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने किया। उन्होंने इस अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों को उपस्थित होने की अपील की।
अमर अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार किसानों के साथ वादा खिलाफी कर रही है। धान खरीदी में भारी अव्यवस्था है। चुनाव पूर्व घोषणा पत्र में किसानों के साथ किए गए वादो को कांग्रेस सत्ता में आते ही मुकरने लगी। किसानों को उनके पुराने दो वर्षो का बोनस और राजीव गांधी न्याय योजना के अंतर्गत 4 किश्तों में किसानों को किये जाने वाला भुगतान अभी तक पूरा नहीं किया है। किसानों के धान खरीदी से पिंड छुड़ाने सरकार बारदाने की कमी होने का बहाना बना रही है। गिरदावरी के नाम से किसानों का रकबा कम किया जा रहा है। बारदाने को लेकर किसानों को भ्रमित किया जा रहा है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने किसानों को रकबा में सुधार करने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक इसमें सुधार नहीं किया गया।

इस अवसर पर सांसद अरूण साव ने कहा कि चारो तरफ राजनीतिक अराजकता है। क्षेत्र में विकास के कोई काम नहीं हो रहें है। किसानों की उपेक्षा हो रही है। इन सभी समस्याओं को लेकर अब सड़क पर उतरने का सही समय आ गया है। उन्होंने 22 जनवरी को धरना प्रदर्शन में काफी संख्या में कार्यकर्ताओं से उपस्थित होने की अपील की है। भाजपा जिलाध्यक्ष रामदेव कुमावत ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि बिलासपुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं को जिला स्तरीय धरना प्रदर्शन हेतु किसानों सहित सम्मलित होने के लिए जो लक्ष्य दिया गया है, उसको हम सब मिलकर पूरा करेंगे। रामदेव कुमावत ने धरना प्रदर्शन, रैली एवं कलेक्ट्रेट घेराव कार्यक्रम व प्रदेश भाजपा सहप्रभारी नितिन नबीन के बिलासपुर आगमन पर छत्तीसगढ़ भवन सहित कार्यकर्ताओं को जो अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई उसकी जानकारी दी।

बैठक की शुरूवात भारत माता, पं.दीनदयाल उपाध्याय, डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीपप्रज्वलित कर की गई। बैठक का संचालन भाजपा मंडल प्रतिनिधि धीरेन्द्र केशरवानी ने किया व आभार भाजपा मध्य मंडल अध्यक्ष अरविंद बोलर ने किया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य पूजा विधानी, अमरजीत सिंह दुआ, भाजपा जिला उपाध्यक्ष किशोर राय, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष गुलशन ऋषि, नगर निगम नेता प्रतिपक्ष अशोक विधानी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर, भाजपा मंडल अध्यक्ष चन्द्रप्रकाश मिश्रा, जुगलकिशोर अग्रवाल, निर्मल कुमार जीवनानी, अरविंद बोलर, उमाशंकर जायसवाल, जयश्री चौकसे, राजेश मिश्रा, मनीष अग्रवाल, विजय ताम्रकार, प्रवीण दुबे, मकबूल अली, योगेश बोले, बेनी गुप्ता, युसूफरजा बरकाती, राजेश सिंह, प्रवीण दुबे, डीके साहू, नारायण गोस्वामी, अमित चतुर्वेदी, लक्ष्मीनारायण कश्यप, प्रकाश यादव, उमेश यादव, बंधु मौर्य, दुर्गा सोनी, मनोज मिश्रा, सुनीता मानिकपुरी, लक्ष्मी साहू, निधि जैन, रमेश जायसवाल, श्याम साहू, रिंकू मित्रा, कृष्णा रजक, बबलू हरियाणी, विनय अवस्थी, आदित्य तिवारी, अमरदीप बोलर, नवीन उभरानी, आनंद तिवारी, केदार खत्री, निरजा सिन्हा, रश्मि मौर्य, संध्या चौधरी, लाला भाभा, महर्षि बाजपेयी, सीमा पाण्डेय, रजनी यादव, पिंकी नागवानी, मनीषा नाग, पूनम शुक्ला सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized23/10/2025शहीदों की शौर्यगाथा को सलाम : पुलिस स्मृति दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह संपन्न
Uncategorized23/10/2025छठ महापर्व की धूम: तोरवा छठ घाट पर उमड़ेगी आस्था की लहर, 60 हजार श्रद्धालु करेंगे सूर्य को अर्घ्य… प्रशासन ने की तैयारी की समीक्षा बैठक
बिलासपुर17/10/2025केंद्रीय मंत्री तोखन साहू के जन्मदिन पर मिला रिकार्ड तोड़ बधाई संदेश और बधाई देने के लिए लोगों का लगा रहा ताता..
प्रशासन16/10/2025दो दिनों में 8 वाहन जब्त: बिलासपुर में खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध रेत परिवहन पर कसा शिकंजा
