बिलासपुर // न्यायधानी में पुलवामा हमले के वीर शहीदों को शहर के रिवरव्यू में श्रद्धांजलि देने कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे नगर विधायक शैलेश पांडेय और कांग्रेसी नेताओं ने भी शहीदों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।
जानकारी हो कि पूरा देश पुलवामा हमले की दूसरी बरसी मना रहा है और देश के अलग-अलग हिस्सों में अलग-अलग तरह से पुलवामा हमले में शहीद हुए 43 जवानों को श्रद्धांजलि दी जा रही है।

शहीदों को श्रद्धांजलि देने और उन्हें नमन करने रिवरव्यू पहुंचे नगर विधायक ने कहा कि इस घटना को देश कभी नहीं भूल सकता, हमें हर पल शहीद जवानों का सम्मान करना चाहिए। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में विधायक समेत प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव रविंद्र सिंह और बड़ी संख्या में कांग्रेसी और आमजन मौजूद रहे।।इस दौरान देशभक्ति के गीतों के माध्यम से जवानों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized16/08/2026बोदरी नगर पालिका में शान से लहराया तिरंगा, अध्यक्ष नीलम विजय वर्मा ने किया ध्वजारोहण,, देशभक्ति के रंग में रंगा स्वतंत्रता दिवस समारोह…
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
