बिलासपुर // नगर निगम में शामिल हुए ग्राम पंचायतों में विकास कार्य ना होने पर गुरुवार को भाजपा के बड़े नेता नगर निगम का घेराव करते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन किया शहर के नेहरू चौक स्थित विकास भवन का घेराव करते हुए बड़ी संख्या में मौजूद भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं ने जमकर नारेबाजी की और नगर निगम में शामिल हुए ग्राम पंचायतों से कर वसूली में छूट की मांग की। राज्य में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद नगरी निकाय चुनाव में कांग्रेस को बड़ी जीत हासिल हुई थी। जिसके बाद मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के न्यायधानी बिलासपुर के शहरी क्षेत्र पर में बढ़ोतरी का वादा यहां की जनता से किया था। ग्राम पंचायतों समेत नगर पंचायत सिरगिट्टी नगर पालिका तिफरा को नगर निगम में शामिल करने के बाद उम्मीद जताई जा रही थी कि शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्र जो पिछड़ते जा रहे हैं, वह नगर निगम में शामिल होने के बाद समुचित विकास करेंगे लेकिन नगर निगम में शामिल हुए गांव के उम्मीद अनुसार विकास नहीं हो पाने के कारण उस क्षेत्र के लोग अभी भी पिछड़ा महसूस कर रहे हैं।

इसी को लेकर आज विपक्ष में बैठी भाजपा के दिग्गज नेताओं जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा विरोध प्रदर्शन कर नगर निगम का घेराव किया गया जिसमें नेता प्रतिपक्ष समेत बिलासपुर सांसद बेलतरा विधायक मस्तूरी विधायक समेत तमाम नेता शामिल हुए अलग-अलग क्षेत्रों से पहुंचे ग्रामीण और भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने कांग्रेस का विरोध करते हुए कहा कि हड़बड़ी में परिसीमन कर नगर का क्षेत्रफल बड़ा तो दिया गया लेकिन समुचित विकास का कोई पैमाना नहीं बनाया गया। इस कारण आज नगर निगम में शामिल हुए ग्रामीण क्षेत्रों के लोग अपने आपको ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़15/08/2026मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं… नक्सलवाद से मुक्त छत्तीसगढ़ अब शांति, विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
बिलासपुर15/08/2026ध्वजारोहण के साथ पत्रकारों ने मनाया स्वतंत्रता दिवस,, स्वतंत्रता सेनानियों को किया नमन,, समाज और राष्ट्रहित में पत्रकारिता का लिया संकल्प…
बिलासपुर14/08/2026बेलतरा विधानसभा की मातृशक्ति ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा, राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा पूरा क्षेत्र…
प्रशासन13/08/2026अवैध निर्माण पर निगम सख्त,, तीसरी मंजिल का काम रोकने भवन मालिक को नोटिस जारी… अनुमति नहीं ली तो अवैध निर्माण पर होगी तोड़ने की कार्रवाई..
