बिलासपुर // न्यायधानी बिलासपुर में एक बार फिर मानवता को शर्मशार करने का मामला सामने आया है जहाँ नशे के आदी बेटे ने अपनी मां की झगड़े के दौरान हत्या कर दी। मामला देवरीखुर्द का है जहां रहने वाले पारस यादव अपनी 87 वर्षीय मां श्रीमती बाई के साथ एक घर में रहता था। पारस यादव नशे का आदी था और पूरी तरह से अपनी मां के पेंशन पर निर्भर था। नशे के लिए आए दिन उसका अपनी मां से विवाद होता रहता था। ऐसा ही विवाद बीती रात में भी हुआ था जिसे पारस यादव के बड़े भाई ने समझाइश के बाद शांत करा दिया था। लेकिन जब सुबह हुई तब बड़े भाई ने अपनी मां को अचेत अवस्था में देखकर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में उन्हें भर्ती कराया जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पूरे मामले को लेकर बड़े भाई ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने अपनी जांच के दौरान छोटे बेटे पारस से जब पूछताछ की तो पता चला कि बीती रात बड़े भाई के समझाइश देने के बाद भी विवाद थमा नहीं था और इसी झगड़े के दौरान अपनी 87 वर्षीय मां श्रीमती बाई को ऐसा धक्का दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। धक्का इतना जोरदार था कि बुजुर्ग मां जमीन पर गिर गई और उसने अपना दम तोड़ दिया। घटना के बाद तोरवा पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
