बिलासपुर मैं सिरगिट्टी बाईपास के पास भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार महिला की मौत…
बिलासपुर // आज भी सड़क हादसों में रोज किसी न किसी की जान जा रही है। धड़ल्ले से दौड़ते भारी वाहन बेलगाम होकर यमदूत बनकर सड़कों पर सफर कर रहे हैं ।बुधवार को भी शहर के प्रमुख मार्ग की सड़क खून से लाल हो गई । यदुनंदन नगर निवासी मंजू मिश्रा अपने रिश्तेदार युवक के साथ सिरगिट्टी की ओर जा रही थी। तभी सिरगिट्टी बाईपास के पास भारी वाहन के चालक ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाते हुए उनकी गाड़ी को जबरदस्त टक्कर मार दी। यह घटना सिरगिट्टी ओवरब्रिज पर हुई ।
घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी चालक तुरंत मौके से फरार हो गया ।घटना की सूचना पाकर पुलिस घटनास्थल पहुंची। दर्दनाक हादसे में मंजू मिश्रा की मौत हो गई वहीं घायल युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले में दर्ज कर फरार चालक की तलाश कर रही है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
बिलासपुर28/08/2026हादसा : दिल्ली से बिलासपुर पहुंची फ्लाइट का टायर फटा,, पायलट ने संभाली स्थिति,, प्रयागराज उड़ान रद्द…
Uncategorized28/08/2026सड़क पर दबंगई का वीडियो वायरल,, युवक को लाठी-बेल्ट से पीटा,, बिलासपुर में बेखौफ बदमाश..
अपराध28/08/2026हत्या या सुसाइड ? खेत में मवेशियों को लेकर विवाद,, मारपीट का आरोप, जहर सेवन और फिर ग्रामीण की मौत,, आखिर क्या है सच,, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा राज…
