• Thu. Jul 2nd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

सोलो म्यूजिक वीडियो ”ओ…दिल चुराने वाली ” का एलबम यूट्यूब पर हुआ लांच…

सोलो म्यूजिक वीडियो ”ओ…दिल चुराने वाली ” का एलबम यूट्यूब पर हुआ लांच…

सितंबर, 02 / 2021, बिलासपुर

युवा संगीतकार व लेखक “सौरभ जेम्स” के द्वारा बनाई गयी म्यूजिक वीडियो “ओ…दिल चुराने वाली’ का प्रीमियर गुरुवार को शहर के एक होटल में लांचिंग की गई। म्यूजिक वीडियो प्रीमियर के दौरान बड़ी संख्या में शहर के लोग मौजूद थे।इस दौरान बड़ी संख्या में उपस्थित दर्शक बेहद उत्साहित दिखे, उन्होंने म्यूजिक वीडियो की काफी सराहना भी की।म्यूजिक वीडियो “ओ…दिल चुराने वाली’ को 3 सितंबर को यू ट्यूब चैनल पर रिलीज किया जाएगा।

ज्ञात हो कि पिछले हफ्ते ओ दिल चुराने वाली के पोस्टर सोशल मीडिया में लांच किए जाने के बाद से ही दर्शकों के बीच काफी उत्सुकता बढ़ गई, जिसका मुख्य कारण सराबोर फेम “एवरग्रीन विशाल” और “अनुकृति पांडे” की जोड़ी है । विशाल के लुक्स को लेकर दर्शकों के बीच काफी बुदबुदाहट बनी हुई हैl एक पोस्टर में वह 60 साल के बूढ़े के रूप में नजर आ रहे हैं तो दूसरे पोस्टर में विशाल और अनुकृति को नए जोड़े के रूप में देखकर दर्शक बहुत पसंद कर रहे हैंl

गाने का लेखन, संगीत और गायन “सौरभ जेम्स” ने किया हैl सौरभ जेम्स उन चुनिंदा टैलेंटेड व्यक्तियों में से एक हैं जिन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य का नाम मुंबई में स्थापित किया हैl संगीत के प्रति विशेष लगाव और खास टैलेंट ने उन्हें बिलासपुर से खींच कर मशहूर म्यूजिक डायरेक्टर “साजिद वाजिद” तक का सफर बहुत कम समय में तय करा दिया l मशहूर संगीतज्ञ पंडित अजय पोहनकर से उन्होंने शास्त्रीय संगीत की और मनीष चौधरी से उन्होंने गजल गायन की तालीम ली l मुंबई में रहते हुए उन्होंने म्यूजिक अरेंजिंग एवं रिकॉर्डिंग की बारीकियों को सीख कर छोटी उम्र में ही एक बड़ा सपना देखा की मुंबई और चेन्नई जैसा बड़ा स्टूडियो छत्तीसगढ़ में स्थापित करेंगे l उसी सपने को पूरा करते हुए उन्होंने यूनाइटेड म्यूजिक रिकॉर्डिंग स्टूडियो की स्थापना बिलासपुर में की जहां तमाम अंतरराष्ट्रीय स्तर के म्यूजिक रिकॉर्डिंग गैजेट लाने की तैयारी चल रही हैl

“ड्रिंक एंड ड्राइव” थीम पर बनी “ओ दिल चुराने वाली” को “अरिहान फिल्म्स” ने पर्दे पर उकेरा है…

प्रेस कांफ्रेंस के दौरान लेखक और निर्देशक डॉक्टर शांतनु पाटनवार ने बताया की गाना बहुत ही संजीदा है इसलिए उसकी रूह को पकड़कर उसका फिल्मांकन करना एक चैलेंज था l हर प्यार का अपना एक सफर होता है , उसी की कहानी है “ओ दिल चुराने वाली” l “KGF” एवं “गालिब” से फिल्म की बारीकी को सीखते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ी फिल्म “कुरुक्षेत्र” से छालीवुड में कदम रखा है, साथ साथ दो बड़ी फिल्में का निर्देशन भी कर रहे हैं। सह निर्देशक के तौर पर अनुपम एवं अनुपमा ने उनका साथ दिया l

मुख्य भूमिका में नजर आएंगे एवरग्रीन विशाल एवं अनुकृति पांडे l पिछले महीने आए म्यूजिक एल्बम सराबोर से दोनों ने दर्शकों का खूब प्यार बटोरा हैl बिलासपुर में जन्मे विशाल ने मुंबई में अपनी खास पहचान बनाई है l हाल ही में डीडी नेशनल पर लांच हुए “रमेश सिप्पी प्रोडक्शन” तहत बनी सीरियल “कोपा” के मुख्य किरदार के तौर पर लांच हुए जिसे दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं l ज़ी सिने स्टार के फाइनलिस्ट रहकर उन्होंने पहले से ही छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है l उनसे बातचीत में उन्होंने कहा मुंबई मे उन्हें बहुत प्यार मिल रहा है l फिल्म “गालिब” मे वह मुख्य भूमिका में नजर आएंगे । साथ साथ छत्तीसगढ़ की 2 फिल्मों से वह नजदीकी सिनेमाघरों में दस्तक देंगेl

अनुकृति पांडे ने बहुत कम समय में ही अपना और छत्तीसगढ़ का नाम राष्ट्रीय स्तर पर स्थापित किया हैl मिस इंडिया यूथ की फाइनलिस्ट रही अनुकृति एक सोशल मीडिया आंत्रेप्रूनर है . मॉडलिंग एवं ब्रांड एंडोर्समेंट की दुनिया में हजारों की फॉलोइंग रखने वाली अनुकृति जीरो हेटर वाली अभिनेत्री हैं। उनके हर प्रोजेक्ट का लोग बेसब्री से इंतजार करते हैंl सराबोर फेम अनुकृति में बताया कि कुछ ही वक्त में उनके हिंदी और छत्तीसगढ़ी एल्बम के साथ साथ छत्तीसगढ़ी मूवी भी लांच होने जा रही हैl

इस गाने को लेकर कहीं भी कोई कमी ना रह जाए इस बात का सौरभ जेम्स ने विशेष खयाल रखा, इसलिए इस फिल्म के डबिंग एवं बीजीएम का कार्यभार उन्होंने “डॉ रवि पटेल” को सौंपाl ज्ञात हो डॉ रवि पटेल छत्तीसगढ़ म्यूजिक इंडस्ट्री के कोहिनूर कहे जाते हैंl पिछले ही साल उन्होंने छत्तीसगढ़ फिल्म अवॉर्ड्स में बेस्ट सॉन्ग का की कैटेगरी का सम्मान भी हासिल किया थाl गाने की मिक्सिंग मास्टरिंग का कार्य मुंबई के जूलियन मासकरेनस ने किया है जिन्होंने कई बॉलीवुड गानो में अपनी छाप छोड़ी हैl

फिल्मों में सहायक भूमिका के तौर पर डॉक्टर राज दीवान, डॉक्टर इशि मंडरिक अक्षय , रितेश , योगी , स्पर्श ,अनुमेहा, नीति, अनुपम , अनुपमा, शैल , ऐश्वर्या एवं मेहेक नजर आएंगे l

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You missed