कांग्रेस नेता पंकज सिंह के घर पर पथराव करने की धमकी देने वालो की सर्वदलीय बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित… सर्वदलीय मंच प्रशासन को सौपेगा ज्ञापन…
अक्टूबर, 02 / 2021, बिलासपुर
बिलासपुर में पिछले दिनों सिम्स में कांग्रेस नेता पंकज सिंह और टेक्नीशियन के बीच हुई घटना को लेकर शुक्रवार को सर्वदलीय बैठक रखी गयी जिसमे सभी राजनैतिक दल, व्यापारी संगठन, समाज सेवी और वरिष्ठ नागरिकों ने हिस्सा लिया और अपने विचार व्यक्त किये जिसमे सर्वसम्मति से प्रशासन को ज्ञापन सौंपने का प्रस्ताव पारित किया गया ।
बैठक में कहा गया कि 29 तारीख को नेहरू चौक मे कुछ लोगों के द्वारा जिस प्रकार से SC-ST की धारा 3 दिन के अंदर न लगाने पर पंकज सिंह के घर में पथराव की धमकी सीधे तौर पर शासन प्रशासन को दी गई है यह सर्वथा अनुचित है जिसके विरोध में सर्वदलीय बैठक आयोजित की गई है। जिसमे सभी ने सर्वसम्मती से यह प्रस्ताव पारित किया कि सभी को विरोध का अधिकार है लेकिन विद्रोह का नही । किसी भी इस तरह के बयान जो व्यक्तिगत स्वतंत्रता का सम्पूर्ण हनन’ और सामाज मे शांति भंग करने वालो के ऊपर कड़ी कार्यवाही करने के लिए सोमवार 04 अक्टूबर को प्रशासन को ज्ञापन सौपा जाएगा ।
सभी ने एक स्वर में कहा कि जो बिलासपुर के सौहार्दय और प्रेम को बिगाड़ने की साजिश रच रहे उनको कभी सफल होने नही देंगे और उनके विरोध मे पूरा बिलासपुर का हर वर्ग एकजुट खड़ा रहेगा । बिलासपुर में हमेशा प्रेम भाव एक दूसरे के समाज धर्म को लेकर आदर और सम्मान की भावना है जिसे हम सभी निरंतर बनाए रखना चाहते है ।
इस बैठक मे कांग्रेस से महेश दुबे, शिवा मिश्रा, प्रेमचंद जायसी, सुनील शुक्ला, नागेंद्र राय,शहजादी कुरेशी, ,फिरोज कुरेशी, संदीप बाजपेयी, अखिलेश गुप्ता,शेखर मुदलियार, संतोष कौशिक,नीरज राजा अवस्थी, राजेन्द्र साहू,ओम पांडेय, काशी रात्रे, चुट्टू अवस्थी, आशीष अवस्थी, हनी जायसवाल, अनुराग पांडेय, अंकित गौरहा, नवीन दुबे, कमल सिंह ठाकुर, अर्जुन सिंह, गोपाल दुबे, अमित दुबे, राहुल राय,भुनेश धीरज, देवेंद्र कृष्णन, ऋतुराज भार्गव, रघुराज भारती।
भाजपा से – मनीष अग्रवाल, दुर्गा सोनी, विजय ताम्रकार, मनीष दीक्षित, रोहित मिश्रा, चंदू मिश्रा, अभिजीत रिंकू बत्रा, शैलेन्द्र यादव, रौशन सिंह।
व्यापारी संघ से – बेनी प्रसाद गुप्ता, सुधीर खंडेलवाल।
समाज सेवी – युगल शर्मा, प्रमोद सिंह,अतुल सिंह,।
प्रेस क्लब प्रतिनिधि – ऋतु साहू तथा बिलासपुर के वरिष्ठ नागरिक गण उपस्थित रहे।
Author Profile
Latest entries
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
