ट्रांसफर : भूगोल पब में देर रात पार्टी हंगामे के बाद दो डीएसपी को देर रात किया गया रिलीव… एक महीने पहले ही हुआ था ट्रांसफर… सृष्टि कोंडागांव तो रश्मि भेजी गईं जीपीएम…
अक्टूबर, 05 / 2021, बिलासपुर
रविवार की रात बिलासपुर के रामा मैग्नेटो मॉल में स्थित भूगोल बार में पुलिस अधिकारियों के पार्टी करने देर से पहुंचने पर बाउंसर द्वारा अंदर घुसने से रोकने पर जमकर हंगामा हुआ था। बार के बाउंसर ने डीएसपी सृष्टि और सोनाल को जाने से रोका था। वहां डीएसपी रश्मित कौर भी अपने पति के साथ मौजूद थीं। बाउंसर ने जब अंदर जाने से रोक तो सिविल लाइन थाने की पुलिस भी पहुंची गई। इस हंगामे के बाद 2 डीएसपी सृष्टि और रश्मित को देर रात उन्हें रिवील कर दिया गया इन दोनों का ट्रांसफर 1 महीने पहले हुआ था पर अभी तक ये रिलीव नही हुए थे।

भूगोल पब में हंगामा करने वाली दो डीएसपी का तबादला कर दिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की नाराजगी और उनके निर्देश के बाद दोनों को आधी रात ही नई पोस्टिंग पर रवानगी डालने के निर्देश दिए गए। कोटा डीएसपी रश्मित कौर चावला को गौरेला पेंड्रा मरवाही और सृष्टि चंद्राकर को कोंडागांव में बालक विरुद्ध अपराध अन्वेषण शाखा भेजा गया है। शासन से आदेश मिलते ही एसएसपी ने तत्काल रिलीव कर दिया है।
बता दे, दोनों का पहले ही ट्रांसफर हो चुका था लेकिन बार मे हंगामा मचाने और मीडिया में मामला आने के बाद एसएसपी ने रातो रात दोनो महिला अधिकारी को रिलीव कर दिया और एक तरह से मामले का पटाक्षेप कर दिया गया जबिक इस मामले पर पुलिस अधिकारियों के खिलाफ विभागीय जांच की जानी चाहिए । कोई दूसरा पुलिस का जवान या इंसपेक्टर लेबल के पुलिस कर्मचारियों पर इस तरह का मामला होता तो एसपी स्वयं जांच बिठा कर सस्पेंड कर देते लेकिन इन दोनों महिला अधिकारी को नसीहत भी नही दी गई यह कई सवालों को जन्म दे रही है।
Author Profile
Latest entries
छत्तीसगढ़01/07/2026बेलतरा को 10 करोड़ की नई सौगात, विकास को मिली रफ्तार,, तोखन साहू और अरुण साव ने मुक्तिधाम व सामुदायिक भवन के लिए की डेढ़ करोड़ की घोषणा,, विधायक सुशांत शुक्ला बोले, विधानसभा में 1000 करोड़ से अधिक के विकास कार्य पूरे…
बिलासपुर01/07/2026200 करोड़ का सरकारी अस्पताल,, फिर PPP क्यों ? कांग्रेस ने सरकार से मांगा जवाब,, सुपर स्पेशलिटी व कैंसर अस्पताल के संचालन पर उठाए सवाल,, कहा जनता को उद्घाटन नहीं इलाज चाहिए…
Uncategorized01/07/2026मंगला क्षेत्र को 7.49 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात,, मुख्य अतिथि होंगे उप मुख्यमंत्री अरुण साव, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की मौजूदगी में होगा विकास कार्यों का भूमिपूजन,,
बिलासपुर30/06/2026आरोप और सस्पेंशन… नगर निगम के हाई-प्रोफाइल विवाद ने फिर पकड़ा तूल,, 1.15 करोड़ के आरोपों वाला VIDEO वायरल… मामला फिर सुर्खियों में…
