बिलासपुर, दिसंबर, 02/2024
बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में 03 दिसम्बर को महा रैली…
बांग्लादेश में हो रहे अल्पसंख्यक हिन्दूओं पर अत्याचार, मारपीट, हत्या एवं बलात्कार के विरोध में दिनांक 03 दिसम्बर 2024 को हिन्दू जागरण मंच के द्वारा महा रैली का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में विभिन्न हिन्दू संगठनों की मातायें और बहने भी होंगी। सोमवार को बिलासपुर प्रेस क्लब में पत्रकारों से चर्चा करते हुए हिंदू जागरण मंच के जिला संयोजक शैलेश सिंह बिसेन,प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सौरभ दुबे,महिला समन्वय प्रांत संयोजिका रश्मि द्विवेदी और प्रांत प्रचारक प्रमुख विश्व हिंदू परिषद के जितेंद्र चौबे ने बताया कि लाल बहादुर शास्त्री स्कूल ग्राउंड, शनिचरी बिलासपुर में अधिक से अधिक संख्या में हिन्दू भाई बहन दिन के 01 बजे से एकत्र होना शुरू हो जायेंगे और कुछ संबोधन के पश्चात् समय 02:30 बजे लाल बहादुर शास्त्री स्कूल से गोल बाजार, सदर बाजार हो कर कलेक्टर ऑफिस तक रैली जायेगी और कलेक्टर को राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री एवं गृहमंत्री के नाम पर ज्ञापन दिया जायेगा। इसका उद्देश्य बांग्लादेश में हो रहे हिन्दूओं पर अत्याचार और वहाँ की सरकार का मौन रहना जिससे वहाँ के सभी हिन्दू भाईयों को सुरक्षित रहने यह महा रैली का आयोजन किया गया है। संगठन ने लोगों से अपील की है कि लाल बहादुर शास्त्री ग्राउंड से लेकर कलेक्टर ऑफिस तक शांति पूर्ण रैली में शामिल होवे।
Author Profile
Latest entries
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
बिलासपुर05/10/2026गांजा तस्करी मामले के बाद अब आय से अधिक संपत्ति का केस, बर्खास्त आरक्षक संतोष राठौर पर ACB का शिकंजा..
अपराध04/10/2026गैस मीटर विवाद में Eden Court निवासी धीरज पर जातिसूचक टिप्पणी, अभद्र व्यवहार और धमकी देने का आरोप ग्रीन सर्विस के सुपरवाइजर ने थाना अजाक में शिकायत देकर SC/ST एक्ट के तहत कार्रवाई की मांग की
राजनीति04/10/2026बेलतरा में सियासी घमासान: विधायक पर कथित दबाव और बदले की राजनीति के आरोप, 13 अक्टूबर को कलेक्टर कार्यालय घेरेंगे जनप्रतिनिधि
