बिलासपुर, सितंबर, 04/2025
अग्रसेन जयंती समारोह की शुरुआत 6 सितंबर को होंगे दो बड़े आयोजन – रक्तदान शिविर और क्रिकेट प्रतियोगिता…
बिलासपुर। श्री श्री 1008 महाराजा अग्रसेन जयंती (22 सितंबर 2025) को लेकर अग्रवाल समाज ने भव्य तैयारियों का शुभारंभ कर दिया है। 20 दिवसीय कार्यक्रम श्रृंखला की शुरुआत “आवरण – कल से कल तक” विषय से शुरू की गई इसके बाद शहर में आगामी 06 सितंबर 2025, शनिवार का दिन सामाजिक सरोकार और खेल उत्साह, दोनों ही दृष्टिकोण से खास रहने वाला है। इस दिन एक ओर जहां अग्रसेन भवन, जुनी लाइन में सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श शिविर का आयोजन किया जाएगा, वहीं दूसरी ओर शाम 4 बजे से मिनी स्टेडियम, गांधी चौक में रोमांचक सिक्स ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता की शुरुआत होगी।
रक्तदान और स्वास्थ्य परामर्श शिविर…
समाजसेवियों द्वारा आयोजित इस शिविर में लोगों को रक्तदान करने के साथ ही विभिन्न बीमारियों के लिए विशेषज्ञ डॉक्टरों से मुफ्त परामर्श प्राप्त करने का अवसर मिलेगा। आयोजकों का मानना है कि रक्तदान से अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं, वहीं निशुल्क स्वास्थ्य परामर्श से आमजन को लाभ मिलेगा।
आयोजक गण में शामिल हैं: अनिल अग्रवाल (गुड़ाखू), कपिल जाजोदिया, चंदन अग्रवाल, गौरव अग्रवाल (बिल्ला), जय अग्रवाल, आशीष अग्रवाल (बालाजी), डॉ. यश अग्रवाल, अनिरुद्ध अग्रवाल, विनीत मित्तल, अजय तायाल, पवन मित्तल, योगेश अग्रवाल, अनुप सिंधानिया, विष्णु अग्रवाल और सीए प्रतीक मित्तल।

अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
विनीत मित्तल – 9826150362
डॉ. यश अग्रवाल – 7869102087
सिक्स ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता…
शाम को शहर खेल रोमांच से सराबोर होगा, जब मिनी स्टेडियम में सिक्स ए साइड क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन होगा। प्रतियोगिता में केवल 16 टीमों को प्रवेश दिया जाएगा और इसके लिए ₹1100 प्रवेश शुल्क निर्धारित किया गया है। आयोजकों ने स्पष्ट किया है कि अंपायर का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा और अनुशासनहीनता की स्थिति में टीम को बाहर किया जाएगा।
आयोजक गण में शामिल हैं: नवीन जाजोदिया, विंटेश अग्रवाल, राकेश गोयल, शरद मुरारका और अनन्य बजाज।
अधिक जानकारी के लिए संपर्क:
विंटेश अग्रवाल – 9827155353
शहरवासियों से अपील…
आयोजकों ने बिलासपुरवासियों से अपील की है कि वे सुबह के समय स्वास्थ्य शिविर में भाग लेकर रक्तदान और परामर्श का लाभ उठाएं तथा शाम को क्रिकेट प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक शामिल होकर खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाएं।

Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
