बिलासपुर, अगस्त, 29/2024
अटल यूनिवर्सिटी का 5वां दीक्षांत समारोह 31अगस्त को… राज्यपाल, मुख्यमंत्री होंगे शामिल…
अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय का 5वां दीक्षांत समारोह 31 अगस्त को आयोजित होगा। इस समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति रमेन डेका करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय अति विशिष्ट अतिथि होंगे एवं अपना आशीर्वचन प्रदान करेंगे। दीक्षांत समारोह वक्ता न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा, न्यायाधीश, सर्वोच्च न्यायालय शामिल होंगे। इसके अलावा कार्यक्रम में केन्द्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव, विधायक अमर अग्रवाल, विधायक धरमलाल कौशिक, विधायक धरमजीत सिंह, विधायक सुशांत शुक्ला, विधायक अटल श्रीवास्तव, विधायक दिलीप लहरिया, छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी विशिष्ट अतिथि होंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति, आचार्य डॉ. अरूण दिवाकर नाथ वाजपेयी विश्वविद्यालय का प्रतिवेदन प्रस्तुत करेंगे।
स्वर्ण पदक और शोधार्थियों को मिलेगी उपाधि…
इस समारोह में सत्र 2022-23 के विभिन्न संकायों में प्रावीण्य सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले कुल 64 विषयों में विद्यार्थियों को कुल 92 स्वर्ण पदक दिये जायेंगे, जिनमें 28 दानदाताओं द्वारा प्रदत्त स्मृति स्वर्ण पदक भी शामिल है। पी. एच.डी के 48 शोधार्थियों को उपाधि प्रदान की जायेगी। सभी संकाय में उपाधि प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों की कुल संख्या 35291
30 अगस्त को दोपहर 12:00 बजे दीक्षांत समारोह का रिहर्सल होगा। जिसमें पी. एच.डी. उपाधि तथा गोल्ड मेडल पाने वाले विद्यार्थी सम्मिलित होंगे। प्रदेश में यह प्रथम ऐसा विश्वविद्यालय है जिसमें 02 से 10 मेरिट में आने वाले विद्यार्थियों को प्राविण्य सूची प्रमाण-पत्र दिये जायेंगे। दीक्षांत समारोह के आयोजन के लिए वाटरप्रूफ डोम विश्वविद्यालय परिसर में तैयार किया जा रहा है।
दीक्षांत समारोह- 2024
विश्वविद्यालय स्वर्ण पदकों की संख्या …
महिला 51
पुरुष – 13
दानदाता स्वर्ण पदकों की संख्या..
28
स्वर्ण पदकों की संख्या
92
उपाधियों की संख्या
(प्रथम स्थान प्राप्त के अतिरिक्त शेष) महिला- 380 पुरूष 197 (कुल 577)
पीएच.डी. उपाधियों की संख्या
महिला 33 पुरूष 15 (कुल 48)
शिक्षण विभा में अध्ययनरत् ऐसे 04 निर्धन छात्र जिन्होंने विज्ञान संकाय में सर्वोच्च अंक प्राप्त किया है, को Poor and Merit Scholarship के अंतर्गत् रू. 9000/- (प्रति छात्र) प्रदाय किया जायेगा।
01 दक्षांत समारोह के प्रथम सत्र में कुल 92 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक दिया जायेगा जिसमें एक दिव्यांक छात्रा भी सम्मिलित है।
02 प्रथम सत्र में ही 48 पीएच.डी. धारकों को भी उपाधि प्रदत्त किये जायेंगे।
03 दीक्षांत समारोह के द्वितीय सत्र में प्रथम स्थान प्राप्त डिप्लोमाधारी के अतिरिक्त शेष छात्र-छात्राओं को कुल 577 उपाधियां प्रदत्त की जाएगी।
04 दीक्षांत पूर्वाभ्यास दिनांक दिनांक 30.08.2024 को दोपहर 12 बजे आयोजित है। इस हेतु स्वर्ण पदक धारक एवं पीएच.डी. धारकों को प्रातः 10 बजे उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया गया है।
05 द्वितीय सत्र में सम्मिलित होने वाले उपाधि धारकों को पूर्वाभ्यास कार्यक्रम में सम्मिलित होने हेतु अधिसूचित नहीं किया गया है।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
