बिलासपुर, फरवरी, 072025
सरकारी खंभों में बैनर, पोस्टर, आचार संहिता उल्लंघन का आरोप… कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी नायक ने की निर्वाचन अधिकारी से शिकायत…
महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक ने जिला निर्वाचन अधिकारी ( ज़िला कलेक्टर बिलासपुर ) एवं बिलासपुर के ऑब्जर्वर विनीत नदनवार से भाजपा के महापौर प्रत्याशी एल पद्यमजा ( पूजा विधानी ) की अलग अलग लिखित शिकायत की है और मांग की है कि तत्काल पोस्टर,बैनर को बिजली खम्बो, सरकारी भवनों से हटाया जाए।

प्रमोद नायक ने अपनी शिकायत में जिला निर्वाचन अधिकारी एवं ऑब्जर्वर को एड्रेस करते हुए लिखा है कि मैं कांग्रेस का महापौर प्रत्याशी प्रमोद नायक शिकायत करता हूं कि आज 7 फरवरी 2025 को बिलासपुर शहर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का रोड शो के लिए पूरे बिलासपुर शहर के बिजली खम्बे और सरकारी भवनों में पूजा विधानी ( एल पद्यमजा , भाजपा के महापौर प्रत्याशी ) और पार्षदों के फोटो और भाजपा के झंडे -बैनर से भर दिया गया है ,तत्काल सारी प्रचार सामग्री को हटाया जाए।

प्रमोद नायक ने कहा कि स्थानीय चुनाव की घोषणा के साथ ही आदर्श आचार संहिता लागू हो जाता और किसी पार्टी या निर्दलीयो द्वारा उल्लंघन किया जाता है तो आदर्श आचार संहिता का पालन कराने की जिम्मेदारी ज़िला निर्वाचन और ऑब्जर्वर की है ,कांग्रेस ने लगातार इस विषय अपनी शिकायत प्रेस वार्ता के माध्यम की थी ,पर सक्षम अधिकारियों द्वारा कार्यवाही नही किया जाना गम्भीर विषय है ,प्रमोद नायक ने कहा कि तत्काल बैनर -पोस्टर बिजली खम्बो से ,सरकारी भवनों से नही हटाया जाता है तो कल प्रदेश निर्वाचन से शिकायत की जाएगी ।


Author Profile
Latest entries
अपराध11/03/2026चाकू की नोक पर युवक से लूट: शराब पीने के लिए मांगे पैसे, इंकार करने पर 2 हजार छीनकर फरार…
राजनीति08/03/2026दुर्ग में अफीम की खेती पर सियासत गरम : कांग्रेस ने सरकार को घेरा,, भाजपा नेता की संलिप्तता,, नशे के कारोबार को सरकार पर संरक्षण देने का आरोप ?…
धर्म-कला -संस्कृति01/03/2026रामलला दर्शन: राम रथ की पहली सीट पर विराजेंगे हनुमान,, कुछ ही घंटो में 1008 सीट फुल,, दिखी अटूट श्रद्धा..
धर्म-कला -संस्कृति28/02/2026चलो अयोध्या : रामनवमी पर अयोध्या धाम की निःशुल्क यात्रा,, 1 मार्च को होगा पंजीयन,, रजिस्ट्रेशन से पहले पुलिस ग्राउंड की तैयारी हुई पूर्ण,पहले आओ पहले पाओ..
