• Tue. Oct 20th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

बिग ब्रेकिंग : धर्मांतरण और मानव तस्करी का मामला पहुंचा NIA कोर्ट, दो ननों की जमानत याचिका पर आज या कल हो सकती है सुनवाई

बिलासपुर/दुर्ग, 01/2025

बिग ब्रेकिंग : धर्मांतरण और मानव तस्करी का मामला पहुंचा NIA कोर्ट, दो ननों की जमानत याचिका पर आज या कल हो सकती है सुनवाई

छत्तीसगढ़ में धर्मांतरण और मानव तस्करी के गंभीर आरोपों से घिरे दो ननों के मामले ने अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की विशेष अदालत का रुख कर लिया है। दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार की गई दोनों ननों पर दो आदिवासी लड़कियों को जबरन धर्मांतरण कर आगरा ले जाने की कोशिश का आरोप है।

सूत्रों के अनुसार, ननों को बीते दिनों दुर्ग पुलिस ने पकड़ा था और उनके खिलाफ धर्मांतरण व मानव तस्करी जैसी गंभीर धाराओं में मामला दर्ज किया गया। इस केस में दोनों आरोपित ननों की जमानत याचिका पहले दुर्ग के जिला न्यायालय में प्रस्तुत की गई थी, जिसे कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद दोनों ने बिलासपुर स्थित NIA के विशेष न्यायालय में जमानत की गुहार लगाई है।

विशेष अदालत ने मामले की गंभीरता को देखते हुए केस डायरी तलब की है। जानकारी के मुताबिक, आज या कल इस हाई-प्रोफाइल मामले में सुनवाई संभावित है।

इस मामले में NIA के वकील दाऊ चंद्रवंशी ने बताया कि नन सिस्टर प्रीति मैरी और सिस्टर वंदना फ्रांसिस और एक सुकमान मंडावी की तरफ से बेल एप्लिकेशन फाइल की गई है कोर्ट ने डायरी कॉल की है डायरी आने पर सुनवाई की जाएगी।

मामले की प्रमुख बिंदु

दुर्ग रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार हुई थीं दो नन

दो आदिवासी नाबालिग लड़कियों को धर्मांतरण कर आगरा ले जाने का आरोप

दुर्ग जिला अदालत से जमानत याचिका खारिज

अब बिलासपुर स्थित NIA विशेष अदालत में लगाई गई याचिका

अदालत ने केस डायरी तलब की, जल्द सुनवाई की संभावना

यह मामला राज्य में धर्मांतरण से जुड़ी बढ़ती घटनाओं पर सवाल खड़े कर रहा है और अब राष्ट्रीय स्तर की जांच एजेंसी की निगरानी में पहुंच गया है। NIA कोर्ट के फैसले पर पूरे प्रदेश की निगाहें टिकी हुई हैं।

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries
आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..

You missed