बीजेपी की चौथी सूची जारी… बेलतरा का सस्पेंस खत्म शुक्ला होंगे प्रत्याशी…
बिलासपुर, अक्टूबर, 25/2023
बीजेपी ने उम्मीदवारों की चौथी लिस्ट जारी कर दी है।बिलासपुर जिले की हाइप्रोफेल सीट बेलतरा का सस्पेंस भी खत्म हो गया है। इस सीट से सुशांत शुक्ला को प्रत्याशी बनाया गया है। सुशांत शुक्ला स्व. दिलीप सिंह जूदेव के कट्टर समर्थक माने जाते है। इसके अलावा बीजेपी ने अंबिकापुर राजेश अग्रवाल, कसडोल धनीराम धीवर और बेमेतरा से दीपेश साहू को उम्मीदवार बनाया गया है।
आपको बता दे इस सीट से बीजेपी के रजनीश सिंह वर्तमान में विधायक है। लेकिन पार्टी ने उनका टिकट काट कर सुशांत शुक्ला को टिकट दिया है। 2008 में परिसीमन के बाद बेलतरा विधानसभा बनी इससे पहले ये सीपत विधानसभा हुआ करती थी। इस हॉट सीट से 2008 से अभी तक बीजेपी ही जीतती आई है।

Author Profile
Latest entries
बिलासपुर10/06/20263 साल से अवैध मुरुम खनन का खेल ?… शासकीय भूमि पर कब्जा,, सड़क बंद करने और रोजाना हाइवा से परिवहन का ग्रामीणो ने लगाए गंभीर आरोप,, कलेक्टर से हुई शिकायत…
बिलासपुर09/06/2026स्टेट पावर ट्रांसमिशन कंपनी का आई.पी.ओ (IPO) विद्युत मंडल को बेचने की साजिश… राज्य मंत्रिमंडल के फैसले को कांग्रेस ने बताया जनविरोधी…
बिलासपुर09/06/2026किसानों के मुद्दों पर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन,, कलेक्टर कार्यालय का घेराव,, 9 सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन…
Uncategorized09/06/2026बेलतरा में सुशासन तिहार पर उठा जनाक्रोश: पानी, बिजली, सड़क और खाद संकट को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रशासन को सौंपा 15 सूत्रीय ज्ञापन
