बिलासपुर, फरवरी, 24/2026
बजट 2026–27 : साय सरकार का 3रा बजट पेश… संकल्प, थीम, समावेशी विकास, आधोसंरचना, निवेश, छत्तीसगढ़ आईटी, फ्लाईओवर सहित कई नई सौगाते…
छत्तीसगढ़ राज्य सरकार का तीसरा बजट,संकल्प, पर आधारित थीम, समावेशी विकास, आधोसंरचना, निवेश ,कुशल मानव संसाधन, अंत्योदय, लाइवलीहुड पॉलिसी, सुशासन से समृद्धि विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला का बजट है, वर्ष 2026- 27 का राज्य का यह बजट विकास को नई गति देगा। भाजपा नेता पूर्व एल्डरमैन मनीष अग्रवाल और भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेई ने बजट को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी।
मनीष अग्रवाल ने कहा कि मोदी की गारंटी मोदी के विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को केंद्रित रखते हुए छत्तीसगढ़ सरकार विकसित निर्माण की दिशा में किसानों, गरीबों युवाओं ,मातृशक्ति आदिवासी समाज के सशक्तिकरण की दिशा में बजट में विभिन्न योजनाओं के तहत प्रदेश के अलग-अलग क्षेत्र में हितग्राही उन्मूलक योजना के तहत बजट में राशि का प्रावधान दिया गया है।

युवाओं को प्रतियोगी परीक्षा में आर्थिक सहायता हेतु उड़ान, शिखर ,मंजिल जैसी योजनाओं के माध्यम से आर्थिक सहायता हेतु घोषणा की गई है।
स्कूल शिक्षा 22360 करोड़ पंचायत ग्रामीण विकास 16560 करोड़ कृषि विकास हेतु 13000 करोड़ खाद नागरिक आपूर्ति 12820 करोड़ लोक निर्माण 9450 करोड़ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी 3800 करोड़ जल जीवन मिशन, प्रधानमंत्री सड़क योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, समग्र विकास योजनाओ मे विभागों को बजट का प्रावधान रखा गया है।
2026 27 के बजट में छत्तीसगढ़ राज्य में कुछ नई योजनाएं भी प्रारंभ की जा रही है जिसका लाभ सीधे-सीधे छत्तीसगढ़ वासियों को मिलेगा विकसित भारत की जी राम जी योजना के लिए 4000 करोड़ बजट का प्रावधान, नगरी निकाय के क्षेत्र में मुख्यमंत्री नागोरत्था योजना के बाद मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना में 200 करोड़ का प्रावधान नगर पालिका एवं नगर पंचायत के लिए घोषित किया गया है, मुख्यमंत्री दूरगामी सड़क संपर्क योजना, स्वामी विवेकानंद उत्कृष्ट शाला योजना, कैश लेस चिकित्सा सुविधा के नाम से नई योजना प्रारंभ करने हेतु बजट में राशि की घोषणा कि गयी है।
बस्तर एवं सरगुजा क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा देने पर्यटन राशि में घोषणा की गई, हवाई सुविधा एयरपोर्ट विकास राज्य के अंतर्गत बजट का प्रावधान दुर्ग रायपुर और बिलासपुर में सीजीआईटी खोलने बजट में घोषणा।
मकान जमीन प्रॉपर्टी महिलाओं के नाम से खरीदी करने पर 50% पंजीयन शुल्क में छूट दी गई है। 18 वर्ष पूर्ण करने वाली बेटियों को नानी दुर्गावती योजना के तहत डेढ़ लाख रुपए की सहायता राज्य सरकार के द्वारा दी जाने की घोषणा की गई है। 1. 72 लाख करोड़ का छत्तीसगढ़ राज्य का बजट संकल्प के साथ विकास को नई दिशा देने वाला बजट है।

वही भाजयुमो नेता महर्षि ने इसे संकल्प की थीम पर पेश बजट बताया है, उन्होंने कहा कि बिलासपुर को भी छत्तीसगढ़ आइटी, नये फ्लाईओवर सहित अनेको नयी सौगाते मिली है विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट ये बजट है।
मंगलवार को पेश हुए वित्तीय वर्ष 2026-27 के छत्तीसगढ़ के बजट को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष महर्षि बाजपेयी ने बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा की यह बजट छत्तीसगढ़ को नयी उचाईयों तक पहुंचाने वाला बजट है । आज का बजट संकल्प की थीम पर पेश हुआ है जिसमे सभी वर्गो का पूरी तरह से ध्यान रखा गया है, आज पेश हुए बजट से छत्तीसगढ़ के विकास को नयी रफ्तार मिलेगी।
बजट मे हमारे बिलासपुर के एयरपोर्ट को भी वायु योजना से जोड़ा गया है जिससे जल्द ही नयी उडाने हमारे बिलासा देवी एयरपोर्ट से प्रारंभ होगी, अच्छी शिक्षा के लिये छत्तीसगढ़ आईटी,नये फोरलेन फ्लाईओवर, युवाओं के लिये एजुकेशन हब सहित अनेको नयी सौगाते हमारे बिलासपुर को भी मिली है, जिससे आने वाले सालो मे हमारा बिलासपुर शहर भी विकास के नये कीर्तिमान स्थापित करेगा ||
Author Profile
Latest entries
Uncategorized24/02/2026बजट 2026–27 : साय सरकार का 3रा बजट पेश… संकल्प, थीम, समावेशी विकास, आधोसंरचना, निवेश, छत्तीसगढ़ आईटी, फ्लाईओवर सहित कई नई सौगाते…
बिलासपुर24/02/2026फ्लैट में होटल, नियमों की धज्जियां—रहवासियों का फूटा गुस्सा… कलेक्टर, निगम आयुक्त से की शिकायत… अब कार्रवाई का इंतजार…
बिलासपुर24/02/2026रामनवमी पर आस्था का महायात्रा, अयोध्या दर्शन के लिए एक मार्च से होगा पंजीयन… बिलासपुर से 1008 रामभक्त पहुंचेंगे अयोध्या धाम.. रामभक्त प्रवीण झा ने दी जानकारी..
अपराध23/02/2026मास्टरमाइंड नारद का ‘क्राइम नेटवर्क’ बेनकाब… जेल में बनी गैंग, शहर में ‘क्राइम सिंडिकेट.. महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार.. बीजेपी पार्षद के मर्डर की भी दी थी सुपारी…
