बिलासपुर, फरवरी, 28/2026
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रहंगी किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास..
बिलासपुर, 28 फरवरी 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने जिले के विकास को नई गति देते हुए बिल्हा विकासखंड के रहंगी में आयोजित वृहद किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ रुपये की लागत से 89 विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इनमें 7 कार्यों का लोकार्पण तथा 82 कार्यों का शिलान्यास शामिल है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने 15.99 करोड़ रुपये की लागत से पूर्ण हुए 7 विकास कार्यों का लोकार्पण किया, जिससे क्षेत्रवासियों को तत्काल लाभ मिलेगा। साथ ही 247.18 करोड़ रुपये की लागत के 82 नए विकास कार्यों का शिलान्यास कर भविष्य की विकास योजनाओं की मजबूत नींव रखी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि…

आज का दिन किसान भाइयों के सम्मान का दिन है। 25 लाख 28 हजार से अधिक किसानों ने धान बेचा है कृषक उन्नति योजना के माध्यम से आज 10 हजार करोड़ से अधिक की राशि किसानों के खाते में अंतरित की गई है। किसान भाई होली का त्योहार अच्छे से बनाएं इसलिए होली के पूर्व या राशि प्रदान की जा रही है। इस बार किसानों को बारदाने की कोई समस्या नहीं हुई, किसानों के खाते में राशि भी समय पर पहुंची है।
हमारी सरकार किसान हितैषी सरकार है, हमारी सरकार ने किसानों की चिंता करते हुए उनके लिए उसे प्रगतिशील योजनाएं लाई है। किसान क्रेडिट कार्ड का फायदा आज करोड़ों किसान उठा रहे हैं। किसानों को शून्य प्रतिशत ब्याज पर खेती किसानी के लिए राशि प्रदान की जा रही है। किसानों को धान की अच्छी कीमत दे रहे हैं ऐसी व्यवस्था कहीं नहीं है।
भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में में भी राशि अंतरित की जा रही है। खाद में सब्सिडी, सिंचाई सुविधाओं का विस्तार सहित किसानों की समृद्धि के लिए हर स्तर पर काम किया जा रहा है। सहकारिता का विस्तार करते हुए इसे लाभकारी बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है।
देश के यशस्वी प्रधानमंत्री द्वारा किसानों को। 6000 रुपए सम्मान निधि की राशि प्रदान की जा रही है। इस वर्ष के बजट में 13 हजार करोड़ से अधिक की राशि कृषि के लिए रखा गया है यह किसानों के प्रति प्रतिबद्धता और संवेदनशीलता को दर्शाता है। किसानों को खेतों में पर्याप्त पानी मिले इसलिए सिंचाई सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। आज नक्सलवाद बस्तर क्षेत्र से समाप्त की ओर है। और इस दिशा में हम सफल हो रहे हैं निश्चित रूप से प्रधानमंत्री और गृहमंत्री का संकल्प पूरा होगा।
छत्तीसगढ़ में पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं। पशुपालन को बढ़ावा देने के लिए एनडीडीबी से समझौता किया गया है और अब छत्तीसगढ़ में भी दुग्ध की क्रांति आने वाली है। मोदी के सभी गारंटी को पूरा करने के लिए पूरी तत्परता से कार्य किया जा रहा है। आवास योजना के अंतर्गत 18 लाख गरीबों को आवास स्वीकृत दिया गया। सरकार द्वारा सुशासन एवं अभिसरण विभाग का गठन किया गया है। प्रशासन में पारदर्शिता लाने के लिए ई ऑफिस का संचालन किया जा रहा है।
हमारा 11000 करोड रुपए का राजस्व बढ़ा है। छत्तीसगढ़ खनिज की दृष्टि से संपन्न राज्य है,इन सब के युक्तियुक्त उपयोग से छत्तीसगढ़ को विकास के पथ पर अग्रसर कर रहे हैं। उन्होंने बिलासपुर जिलों में 263 करोड रुपए के विकास कार्यों के लोकार्पण एवं भूमि पूजन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर28/02/2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रहंगी किसान सम्मेलन में 263.17 करोड़ के 89 कार्यों का किया लोकार्पण-शिलान्यास..
Uncategorized26/02/2026बिल्हा SBI में 2 करोड़ का खेल : कैशियर गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई..
बिलासपुर26/02/2026गोलीकांड अपडेट : फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम…
बिलासपुर26/02/2026लुट कांड का 24 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सराफा एसोसिएशन ने किया सम्मान… सराफा व्यापारियों को एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश…
