कांग्रेस नेता की दिनदहाड़े गोलीमार कर हत्या… क्षेत्र में मचा हड़कंप… पुलिस जुटी जांच में…
बिलासपुर, दिसंबर, 14/2022
बिलासपुर में अपराधिक घटना कम होने का नाम नहीं ले रही रोजाना कही ना कही चाकूबाजी, मारपीट जैसी घटना घट रही है। बुधवार को भी एक बड़ी घटना सकरी थाना क्षेत्र में घटी है जिसमे हिष्ट्रीशीटर और कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की कुछ अज्ञात लोगों ने गोली मार कर हत्या कर दी है। घटना 4 बजे के आसपास की बताई जा रही है। गोली कांड के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया है क्योंकि संजू त्रिपाठी का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची है जो पूरे घटना की जानकारी जुटाने में लग गई है।

संजू त्रिपाठी अपनी कार से आ रहे थे तभी अज्ञात 2 कार में सवार 3/4 लोग सकरी ओवरब्रिज के पास पहुंचे और उस पर गोली चला दी। बताया जा रहा है की 5 से 6 राउंड फायर किया गया है। गोली चलाने के बाद दोनो कार अलग अलग दिशाओं की ओर फरार हो गई।

Author Profile
Latest entries
Uncategorized26/02/2026बिल्हा SBI में 2 करोड़ का खेल : कैशियर गिरफ्तार, एसीबी की बड़ी कार्रवाई..
बिलासपुर26/02/2026गोलीकांड अपडेट : फरार आरोपियों की सूचना देने पर मिलेगा इनाम…
बिलासपुर26/02/2026लुट कांड का 24 घंटे में खुलासा करने वाली पुलिस टीम का सराफा एसोसिएशन ने किया सम्मान… सराफा व्यापारियों को एसएसपी ने दिए आवश्यक दिशा निर्देश…
बिलासपुर25/02/2026बजट बनाम हकीकत — सियासत के आईने में 2026-27 का प्रदेशीय लेखा-जोखा…
