सरकारी जमीन पर बना “हरी चटनी रेस्टोरेंट” निगम ने ढहाया… अवैध निर्माण की शिकायत पर कमिश्नर की कार्रवाई… एकतरफा कार्रवाई पर निगम पर भी उठ रही उंगलियां…
बिलासपुर, दिसंबर, 07/2022
निगम ने ढहाया अवैध निर्माण रेस्टोरेंट पर चला बुलडोजर, निगम आयुक्त के आदेश पर अतिक्रमण दस्ते ने की कार्यवाही। शहर के उसलापुर रोड में सरकारी जमीन पर निगम की बिना परमिशन के अवैध निर्माण कर हरी चटनी रेस्टोरेंट का निर्माण किया गया था जिसकी शिकायत नगर निगम में की गई थी शिकायत के बाद 3 लोगो को निगम ने नोटिस जारी किया था जिसमे मोती दयालानी, संतोष परिहार, हरप्रीत सिंह भगत को निगम अधिनियम 322/323 के तहत अतिक्रमण बताते हुए जगह खाली करने कहा गया था। 5 दिसंबर को इसे तोड़ने की चेतावनी दी गई थी। 2 दिनों पहले निगम अमला शिकायत पर कार्रवाई करने मौके पर पहुंचा था, समझाइस के बाद रेस्टोरेंट ऑनर ने सामान शिफ्ट करने 2 दिनों की मोहलत मांगी जिसके बाद मंगलवार को निगम अमले ने कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चला कर अवैध निर्माण को ढहा दिया।

इस कार्यवाही को लेकर रेस्टोरेंट मालिक ने निगम पर एकतरफा दबाव में कार्रवाई करने का आरोप लगाया है। उनका कहना की इस पूरे रास्ते में कई दुकानें बनीं है जो अवैध है पर कार्रवाई सिर्फ हम पर हो रही है। हालांकि निगम कमिश्नर वासु जैन ने कहा है की शिकायत मिलने पर अवैध निर्माण पर तोड़ने कार्रवाई की गई है और बाकी लोगो को नोटिस दिया गया है। सरकारी जमीन पर निर्माण जहा भी होगा कार्रवाई की जाएगी।
निगम अधिकारियों की सेटिंग से इंकार नहीं…
उसलापुर रोड पर सरकारी जमीन पर तैयार हुआ रेस्टोरेंट कोई रातोरात तो नही बन गया इस निर्माण की निगम इंजीनियर, निगम अधिकारियों को जानकारी ना हों ऐसा तो हो नही सकता, निगम इंजीनियरो की सेटिंग से भी इंकार नहीं किया जा सकता, क्योंकि शहर भर में अवैध निर्माण हुए है और अभी भी हों रहे है। निगम के पास अवैध निर्माण की कई शिकायते पड़ी है पर इस पर आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है बस नोटिस दे कर मामले को ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।

Author Profile
Latest entries
अपराध13/07/2026बाल संप्रेषण गृह में खूनी वारदात,, प्रहरी की हत्या,, हाथ-पैर बांधकर गला घोंटने का आरोप,, 4 नाबालिग फरार…
बिलासपुर12/07/2026गांवों को मिली विकास की सौगात: बेलतरा में ₹1.90 करोड़ के कार्यों का शुभारंभ,, विधायक सुशांत शुक्ला ने दिया जनभागीदारी व पर्यावरण संरक्षण का संदेश का संदेश…
अपराध12/07/2026विनायका हाइट्स फिर विवादों में,, बिना सहमति बिल्डर के खाते में ट्रांसफर हुई लाखों की लोन राशि,, बिल्डर और बैंक अधिकारियों के खिलाफ अपराध दर्ज…
बिलासपुर10/07/2026अपोलो की स्वास्थ्य व्यवस्था पर उठे सवाल,, तीन महीने से बंद एंबुलेंस सेवा,, मरीजों की जान से खिलवाड़ का आरोप,, प्रबंधन को एक हफ्ते का अल्टीमेटम… शैलेश पाण्डेय ने आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं पर मांगा जवाब, व्यवस्था नहीं सुधरी तो उग्र आंदोलन की दी चेतावनी.. संवेदनाएं मर चुकी हैं, सेवा नहीं सिर्फ व्यवसाय कर रहा है अपोलो : विजय केशरवानी
