बिलासपुर, अगस्त, 03/2025
“यदि साबित हो जाए अवैध प्लाटिंग, तो हर सजा भुगतने को तैयार हूं” – कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास…
बिलासपुर। नगर निगम बिलासपुर एवं राजस्व विभाग द्वारा शहर में चल रही अवैध प्लाटिंग के विरुद्ध संयुक्त कार्रवाई के तहत हाल ही में कोनी-बिरकोना क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई में कांग्रेस नेता त्रिलोक चंद्र श्रीवास के खिलाफ भी आरोप लगाए गए कि उनके द्वारा अवैध प्लाटिंग की गई है।
इस संबंध में प्रतिक्रिया देते हुए त्रिलोक श्रीवास ने स्पष्ट किया कि न तो उन्होंने और न ही उनके परिजनों ने कभी किसी भी प्रकार की अवैध प्लाटिंग की है। उन्होंने इन आरोपों का खंडन करते हुए कहा, “यदि नगर निगम प्रशासन यह साबित कर दे कि मैंने अवैध प्लाटिंग की है या इसमें किसी रूप में शामिल हूं, तो मैं हर सजा भुगतने को तैयार हूं।”
उन्होंने बताया कि कोनी के महल नंबर 2 स्थित खसरा नंबर 147/3 और 173 की शासकीय भूमि पर 32 टुकड़ों में अवैध प्लाटिंग की गई है, जिसकी शिकायत वे और उनके परिजन विगत तीन वर्षों से कर रहे हैं। श्री श्रीवास का आरोप है कि राजस्व विभाग के कुछ अधिकारियों की मिलीभगत से शासकीय जमीन पर कब्जा कर अवैध नामांतरण कराया गया, किंतु आज तक दोषियों पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विवादित खसरा नंबर 17 से संबंधित जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि उक्त भूमि मूलतः के. सी. पांडे और उनके भाइयों के नाम पर थी, जिसमें कुछ पारिवारिक आवश्यकताओं के चलते विक्रय हुआ है। इस जमीन पर किसी भी प्रकार की सड़क, नाली, बाउंड्री वॉल अथवा अन्य निर्माण नहीं किया गया है, जिसे अवैध प्लाटिंग कहा जा सके।
त्रिलोक श्रीवास ने यह भी कहा कि नगर निगम की कार्रवाई में उनकी भूमि पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है और न ही उन्हें किसी प्रकार का कोई नोटिस दिया गया। उन्होंने इसे राजनीतिक दुर्भावना और जनहित के मुद्दों को उठाने का “इनाम” करार देते हुए कहा कि प्रशासनिक मिलीभगत से उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का प्रयास किया जा रहा है।
अपने बयान में उन्होंने यह विश्वास भी जताया कि अंततः सच्चाई की ही जीत होगी। “मैं जनहित के मुद्दों को उठाता रहा हूं, और उठाता रहूंगा। चाहे मुझे बदनाम करने की कितनी भी कोशिशें की जाएं, लेकिन मैं न झुकूंगा, न रुकूंगा,” उन्होंने दृढ़ता से कहा।
Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
