बिलासपुर, जुलाई, 19/2026
कांवड़ यात्रा पर असर: ट्रेनें रद्द होने से बोलबम समिति का विरोध,, सोमवार को जीएम कार्यालय का होगा घेराव…
बिलासपुर। सावन माह में बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं की यात्रा प्रभावित होने पर बोलबम samiti रेलवे के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बोलबम समिति के सदस्य सिद्धांशु मिश्रा ने ट्रेनों के निरस्तीकरण को शिवभक्तों की आस्था पर आघात बताते हुए सोमवार को रेलवे के महाप्रबंधक (जीएम) कार्यालय के घेराव की घोषणा की है।
सिद्धांशु मिश्रा ने कहा कि हजारों श्रद्धालुओं ने महीनों पहले रेल आरक्षण कराया था, यात्रा के लिए अवकाश लिया और सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। ऐसे में अंतिम समय पर ट्रेनों को रद्द करना रेलवे की असंवेदनशीलता को दर्शाता है। उन्होंने मांग की कि निरस्त ट्रेनों को तत्काल बहाल किया जाए या कांवड़ यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनें संचालित की जाएं।
दरअसल, दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर मंडल में कंसबहाल–धारुआडीही सेक्शन के बीच 3 जुलाई से 17 नवंबर तक चल रहे मेगा ब्लॉक के कारण देवघर और बिहार की ओर जाने वाली चार प्रमुख ट्रेनें प्रभावित हुई हैं। इस दौरान हैदराबाद–रक्सौल एक्सप्रेस निर्धारित तिथियों में रद्द रहेगी, जबकि दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस केवल राउरकेला तक ही संचालित होगी। इससे छत्तीसगढ़ सहित आसपास के राज्यों के बड़ी संख्या में कांवड़ यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
बोलबम समिति ने चेतावनी दी है कि यदि रेलवे जल्द कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करता, तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा। सोमवार को होने वाले जीएम कार्यालय घेराव के दौरान कांवड़ यात्रियों, श्रद्धालुओं की सुविधा बहाल करने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेंगे।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/09/2026केंद्रीय जेल में कृष्ण जन्माष्टमी पर गूंजे भजन, बंदियों ने उत्साह से फोड़ी मटकी विधायक अमर अग्रवाल ने बंदियों को दिया श्रीकृष्ण के आदर्शों पर चलने का संदेश
अपराध03/09/2026बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात,, आरपीएफ कॉलोनी में सुपरवाइजर की हत्या,, रेलवे स्टेशन की सुरक्षा पर उठे सवाल,, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस…
प्रशासन29/08/2026बिलासपुर सिटी कोतवाली क्षेत्र में धारा 144 लागू,, बिना अनुमति सभा-जुलूस पर रोक.. उल्लंघन पर होगी कड़ी कार्रवाई..
Uncategorized28/08/2026खपरगंज में दो पक्ष भिड़े,, जमकर पथराव से मचा हड़कंप मारपीट के बाद बढ़ा विवाद,, नारेबाजी से तनाव,, एसएसपी-कलेक्टर समेत आला अधिकारी मौके पर,, भारी पुलिस बल तैनात…
