बिलासपुर, दिसंबर, 23/2025
कांकेर में कथित धर्मांतरण के विरोध में सराफा एसोसिएशन का ऐलान—24 दिसंबर को ‘छत्तीसगढ़ बंद’ का पूर्ण समर्थन…
रायपुर/कांकेर। छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन ने कांकेर जिले में मिशनरियों द्वारा स्थानीय जनजातीय समाज के कथित धर्मांतरण की कड़े शब्दों में निंदा की है। एसोसिएशन ने इसे जनजातीय संस्कृति और सनातन परंपराओं पर आघात बताते हुए इसके विरोध में छत्तीसगढ़ चेम्बर ऑफ कामर्स एण्ड इंडस्ट्रीज द्वारा 24 दिसंबर 2025 को आहूत “छत्तीसगढ़ बंद” का पूर्ण समर्थन करने की घोषणा की है।
प्रदेश भर की 120 इकाइयों और उनके सदस्यगणों की ओर से जारी बयान में सराफा एसोसिएशन ने सभी सदस्यों से आह्वान किया है कि वे बंद के दिन अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रखकर विरोध दर्ज कराएं। साथ ही, अपने-अपने क्षेत्रों में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर प्रशासन तक जनभावनाओं की आवाज पहुंचाने की अपील की गई है, ताकि कांकेर सहित राज्य के अन्य हिस्सों में इस प्रकार की गतिविधियों पर रोक लग सके।
बंद के समर्थन में कमल सोनी , प्रदेश अध्यक्ष छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन और प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स का कहना है कि जनजातीय समाज की आस्था, परंपरा और सामाजिक संरचना का संरक्षण अत्यंत आवश्यक है और किसी भी प्रकार का जबरन या प्रलोभन आधारित धर्मांतरण अस्वीकार्य है। संगठन ने प्रशासन से मामले पर गंभीरता से संज्ञान लेकर कठोर कार्रवाई करने की मांग भी की है।
सांकेतिक विरोध रैली…
कल सुबह 11.30 बजे, सदर बाजार बिलासपुर में बिलासपुर सराफा एसोसिएशन एवं छत्तीसगढ़ सराफा एसोसिएशन के संयुक्त तत्वाधान में सांकेतिक विरोध के तहत पैदल रैली निकाली जाएगी। यह रैली सदर बाजार से प्रारंभ होकर गोलबाजार तक जाएगी। सभी सराफा व्यापारी बंधुओं से बड़ी संख्या में उपस्थित होकर रैली को सफल बनाने की अपील की गई है।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर23/05/2026दुर्गावाहिनी द्वारा आयोजित प्रांतीय ‘शौर्य प्रशिक्षण वर्ग’ में जीपीएम जिले की 13 बहने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण प्राप्त कर लौटी… विहिप और बजरंग दल मातृशक्ति ने किया अभिनंदन…
अन्य19/05/2026बालको मेडिकल सेंटर कैंसर के खिलाफ जंग में मरीजों की नई उम्मीद… बीएमसी में एडवांस सर्जिकल टेक्नोलॉजी के प्रयोग से इलाज हुआ किफायती और आसान…
बिलासपुर19/05/202620 मई को दवा दुकानें बंद रहेंगी, आपातकालीन सेवाओं के लिए प्रशासन अलर्ट,, जन औषधि व सरकारी मेडिकल स्टोर खुले रहेंगे…
प्रशासन19/05/2026प्रदेशभर में रेत चोरों पर कार्रवाई तेज,, शिवनाथ नदी से तीन मशीनें जब्त,, मैदानी अमला लगातार कर रहा निगरानी…
