बिलासपुर, अगस्त, 06/2025
एनटीपीसी सीपत में बड़ा हादसा : यूनिट 5 के एयर प्रिफिल्टर प्लेटफॉर्म गिरने से कई मजदूर दबे, 5 गंभीर 1 की मौत ?..
एनटीपीसी सीपत प्लांट में आज सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, यहां निर्माणाधीन परिसर में यूनिट 5 में एयर प्रिफिल्टर प्लेटफॉर्म अचानक गिर गया। इस भीषण हादसे में कुछ मजदूरों के दबने की आशंका जताई गई है, हादसे से अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना सुबह 11 बजे से 12 बजे के बीच की बताई जा रही है। मौके पर तुरंत रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अब तक 7 मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकाला गया है, जिनमें से संविदा श्रमिक 5 गंभीर रूप से घायल हैं। जिनमें 2 घायलों को सिम्स में और 3 को एनटीपीसी के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।
इस हादसे में अब तक 1 मजदूर के मौत की जानकारी मिल रही है, हालांकि मजदूरों के मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। घटनास्थल पर एनडीआरएफ की टीम, फायर ब्रिगेड, स्थानीय पुलिस और एनटीपीसी प्रबंधन के अधिकारी मौजूद हैं और राहत एवं बचाव कार्य तेजी से जारी है। बताया जा रहा है कि एयर प्रिफिल्टर प्लेटफॉर्म गिरने के समय मजदूर उसके आसपास मरम्मत और साफ-सफाई के कार्य में लगे हुए थे।

हादसे के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो पाया है, लेकिन प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह दुर्घटना संरचनात्मक खामी या तकनीकी लापरवाही के चलते हो सकती है। दुर्घटना के कारणों की जांच चल रही है।
एनटीपीसी सीपत के जनसंपर्क अधिकारी प्रवीण रंजन भारती ने विज्ञप्ति जारी कर बताया कि सीपत स्टेशन के यूनिट 5 में सुरक्षा दुर्घटना की जानकारी संज्ञान में आई है, जिसमे 5 संविदा श्रमिक घायल हुए हैं| सभी घायलों का उचित उपचार किया जा रहा है| दुर्घटना के कारणों की जाँच चल रही है| जांच के उपरांत विस्तृत जानकारी दी जाएगी।
सीएसपी सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि एनटीपीसी में यूनिट 5 में मेंटनेंस का काम चल था जिसका प्लेटफॉर्म गिर गया हादसे में 5 मजदूर घायल हुए है जिनको इलाज के लिए हॉस्पिटल भेजा गया है मौके पर रेस्क्यू जारी है 1 मजदूर की मौत की जानकारी मिली है जो पौड़ी गांव का रहने वाला है
Author Profile
Latest entries
राजनीति20/10/2026बिलासपुर में साइंस कॉलेज मैदान में 24 लाख के रावण दहन पर बवाल ! निगम और बेलतरा विधायक के खिलाफ जमकर नारेबाजी.. अरपांचल लोक मंच ने मैदान के बाहर रावण जलाकर जताया विरोध
अपराध19/10/2026बिलासपुर में बीजेपी पार्षद बंधु मौर्य की घेरकर पिटाई, CCTV में कैद हुई मारपीट की वारदात
अपराध19/10/2026आदिवासी जमीन की खरीदी-बिक्री के नाम पर 10 लाख रुपए की धोखाधड़ी जमीन कारोबारी प्रफुल्ल झा पुलिस के हत्थे चढ़ा..
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
