• Mon. Feb 23rd, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

मास्टरमाइंड नारद का ‘क्राइम नेटवर्क’ बेनकाब… जेल में बनी गैंग, शहर में ‘क्राइम सिंडिकेट.. महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार.. बीजेपी पार्षद के मर्डर की भी दी थी सुपारी…

बिलासपुर, फरवरी, 23/2026

मास्टरमाइंड नारद का ‘क्राइम नेटवर्क’ बेनकाब… जेल में बनी गैंग, शहर में ‘क्राइम सिंडिकेट.. महालक्ष्मी ज्वेलर्स लूट का मास्टरमाइंड गिरफ्तार.. बीजेपी पार्षद के मर्डर की भी दी थी सुपारी…

बिलासपुर। राजकिशोर नगर स्थित महालक्ष्मी ज्वेलर्स के संचालक से करोड़ों की लूट मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। शहर का आदतन बदमाश नारद श्रीवास इस पूरे गिरोह का मास्टरमाइंड निकला, जो जेल में बने नेटवर्क के जरिए बाहरी राज्यों के अपराधियों को बुलाकर लूट, हत्या और चोरी जैसी वारदातें करा रहा था।

पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपी बिन्नु प्रजापति और विजय लांबा ने कई सनसनीखेज राज खोले। खुलासा हुआ कि भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की 25 लाख में हत्या की सुपारी भी इसी गैंग ने ली थी, हालांकि योजना असफल रही।

17 फरवरी को ज्वेलर संतोष तिवारी पर हमला कर 2 किलो से ज्यादा सोना, नगदी और कार लूटने की वारदात भी इसी गिरोह ने अंजाम दी। वारदात से पहले आरोपियों ने कई दिनों तक रेकी की थी और दुर्घटना का नाटक कर लूट को अंजाम दिया।

7 आरोपी गिरफ्तार, 2 फरार…

अब तक कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें नारद श्रीवास, राजू सोनकर, विनोद उर्फ बिन्नु प्रजापति, विजय लांबा, करीम खान, मोनू उर्फ राहुल उर्फ गुडवा और इरफान अली शामिल हैं। दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है आरोपियों के कब्जे से नकदी, हथियार, कारतूस, चाकू और कई वाहन बरामद किए गए हैं।

जेल से शुरू हुआ क्राइम कनेक्शन…

एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, नारद श्रीवास की मुलाकात जेल में ही उत्तरप्रदेश और दिल्ली के अपराधियों से हुई थी। बाहर आने के बाद उसने अपने साथी राजू सोनकर के साथ मिलकर इन अपराधियों को बिलासपुर बुलाया और मोटी रकम का लालच देकर अपराधों की प्लानिंग शुरू की।

पार्षद की हत्या की सुपारी, 25 लाख में डील…

जांच में सामने आया कि वार्ड 36 के भाजपा पार्षद बंधु मौर्य की हत्या के लिए 25 लाख रुपए में सौदा तय हुआ था। इसमें 6 लाख रुपए एडवांस भी दिए गए थे। आरोपियों ने कई दिनों तक पार्षद की रेकी की, लेकिन 18 दिसंबर 2025 को हमला करने की कोशिश नाकाम हो गई।

ज्वेलरी शॉप और व्यापारियों पर थी नजर…

गिरोह ने सदर बाजार की एक ज्वेलरी दुकान में त्योहार के दौरान सेंधमारी की योजना बनाई थी। इसके अलावा एक होटल कारोबारी और एक स्थानीय व्यापारी को लूटने की भी साजिश रची गई, लेकिन ये योजनाएं सफल नहीं हो पाईं।

ऐसे हुई महालक्ष्मी ज्वेलर्स में करोड़ों की लूट…

17 फरवरी 2026 की रात आरोपियों ने सुनियोजित तरीके से वारदात को अंजाम दिया। ज्वेलर संतोष तिवारी दुकान बंद कर घर जा रहे थे, तभी रास्ते में उनकी कार को टक्कर मारी गई। जैसे ही वे नीचे उतरे, आरोपियों ने पिस्टल दिखाकर हमला किया और मारपीट कर 2 किलो से ज्यादा सोना, नगदी और कार लूटकर फरार हो गए। बाद में वाहन बदलकर सभी आरोपी उत्तरप्रदेश की ओर भाग निकले।

ऐसे हुआ खुलासा…

घटना के बाद पुलिस ने तत्काल एक्शन लेते हुए सीसीटीवी फुटेज, साइबर इनपुट, डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद से जांच शुरू की।

बिलासपुर पुलिस की टीम ने उत्तरप्रदेश के मिर्जापुर में अहरौरा पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई कर 4 आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में पूरे गिरोह का पर्दाफाश हुआ।

कई गंभीर मामलों में दर्ज केस…

गिरोह के खिलाफ लूट, हत्या की साजिश, आर्म्स एक्ट और पुलिस पर हमला सहित कई गंभीर धाराओं में अलग-अलग थानों में अपराध दर्ज किए गए हैं।

एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक, गिरोह शहर में कई बड़ी वारदातों की प्लानिंग कर चुका था, जिसमें ज्वेलरी शॉप में सेंधमारी और अन्य व्यापारियों को लूटने की साजिश भी शामिल है। फिलहाल फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

सराहना और इनाम की घोषणा 

घटना में महत्वपूर्ण भुमिका निभाने वाले एएसपी पंकज पटेल, एएसपी श्रीमती मधुलिका सिंह, सीएसपी निमितेश सिंह, अंशिका जैन (प्रशिक्षु), निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक किशोर केंवट, निरीक्षक विजय चैधरी, उप निरीक्षक बी.एन.बनाफर, जे.पी. निषाद, श्रवण टण्डन, हेमन्त आदित्य, प्रभाकर तिवारी सउनि प्रवीण लाल, शैलेन्द्र सिंह, प्रधान आरक्षक शोभित कैवर्त, राजेश्वर क्षत्रीय, बलबीर सिंह, प्रमोद सिंह आतिश पारिक, राहूल, सिंह, देवमुन सिंह पुहुप आरक्षक सत्या पाटले, आशीष राठौर, सरफराज खान, विवेक राय, संजीव जांगडे, मिथलेस सोनी, महादेव कुजुर, प्रेम सुर्यवंशी, प्रशांत सिंह, विकास राम व अन्य स्टाॅफ की बिलासपुर पुलिस रेंज आईजी रामगोपाल गर्ग एवं एसएसपी रजनेश सिंह के द्वारा सराहना कर नगद इनाम की घोषणा की गई है।

 

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor
Latest entries

You missed