बिलासपुर, दिसंबर, 25/2024
विधायक अमर ने दिलाई बिलासपुर में ₹82.50 लाख के विकास कार्यों को स्वीकृति…
बिलासपुर के विधायक एवं पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल ने शहर के समग्र विकास के लिए ₹82.50 लाख की लागत से 9 महत्वपूर्ण कार्यों की स्वीकृति दिलाई है। इन विकास कार्यों में विभिन्न क्षेत्रों में सार्वजनिक सुविधाओं का विस्तार और बुनियादी ढांचे को मजबूत करना शामिल है।
वार्ड 45 हेमू नगर मुर्राभट्टा रोड पर सार्वजनिक मंच और शौचालय निर्माण के लिए ₹10 लाख और शासकीय अस्पताल के सामने सुलभ शौचालय निर्माण हेतु ₹10 लाख की स्वीकृति दी गई है। हेमू नगर महिला उद्यान में सौंदर्यीकरण और अन्य कार्यों के लिए ₹2.50 लाख स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा, वार्ड 60 सरकंडा स्थित श्री कच्छ गुर्जर क्षत्रीय समाज भवन में अतिरिक्त कक्ष निर्माण हेतु ₹15 लाख और वार्ड 24 आदि शक्ति मंदिर के पास उद्यान विकास के लिए भी ₹15 लाख की मंजूरी दी गई है।
इसी क्रम में, वार्ड 36 स्वामी आत्मानंद स्कूल दयालबंद में ग्राउंड व प्रथम तल पर शौचालय शेड और अन्य निर्माण कार्य के लिए ₹14 लाख स्वीकृत किए गए हैं। सिम्स बिलासपुर में शव वाहन क्रय हेतु ₹9 लाख, वार्ड 21 कबीर पंथ समाज मंदिर के पास अन्य निर्माण कार्य हेतु ₹2 लाख और वार्ड 28 विद्यानगर शिव मंदिर में सामुदायिक भवन एवं शौचालय निर्माण हेतु ₹5 लाख की मंजूरी दी गई है।
अमर अग्रवाल ने कहा,हमारा उद्देश्य बिलासपुर के हर क्षेत्र में विकास के नए मानक स्थापित करना है। इन कार्यों से न केवल शहर की सुविधाएं बढ़ेंगी, बल्कि नागरिकों को बेहतर जीवन स्तर भी मिलेगा। यह पहल बिलासपुर को एक समृद्ध, आधुनिक और सुव्यवस्थित शहर बनाने की दिशा में उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
Author Profile
Latest entries
राजनीति08/10/2026निर्वाचन आयोग के खिलाफ INDIA गठबंधन का प्रदर्शन, कलेक्ट्रेट घेरकर उठाई मुख्य चुनाव आयोग के इस्तीफे की मांग…
बिलासपुर08/10/2026सेलर में सीमांकन कार्रवाई बना राजनीतिक अखाड़ा, सरपंच ने राजस्व विभाग की कार्रवाई पर उठाए सवाल, पॉलिटिकल दबाव में जमीन की जांच का आरोप,सभी खसरों की निष्पक्ष की मांग..
बिलासपुर08/10/2026रोटरी क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड ने 140 बच्चों को वितरित किए स्कूल बैग एवं लंच बॉक्स..
राजनीति06/10/2026आयोजन में अरपांचल याद, विकास में क्यों भुला दिया ?अलग नगर निगम की मांग पर चुप्पी क्यों साधे है जिम्मेदार ? बारिश में जलभराव, सालों से विकास का इंतजार… अरपांचल को अलग नगर निगम कब ?… विजय केशरवानी !
