
बिलासपुर, सितंबर, 22/2024
विधायक अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर शहर में बधाई संदेशों और चित्रों से भरी होर्डिंग्स… सोशल मीडिया में भी छाए अमर… समर्थकों में भारी उत्साह…
छत्तीसगढ़ की राजनीति में अहम माने जाने वाले दूसरे सबसे बड़े शहर बिलासपुर के विधायक अमर अग्रवाल 22 सितंबर को जन्मदिन है इस मौके पर उनके समर्थकों में जबरदस्त उत्साह है। पूरे शहर में अमर अग्रवाल के जन्मदिन के बधाई संदेश के बैनर, पोस्टरों, होर्डिंग शहर में नजर आ रहे है हर चौक चौराहों और मार्गो में विधायक के ही फ्लेक्स लगे हुए है। इस बार जन्मदिन को लेकर समर्थको में अलग ही उत्साह नजर आ रहा है, 21 सितंबर की देर रात अमर अग्रवाल के बंगले में बड़ी संख्या में समर्थक पहुंचे और उनका केक काट कर जन्मदिन की बधाई दी। कल रात से ही उन्हें बधाई संदेश देने शहर के कई प्रतिष्ठित व्यक्ति उनके निवास पहुंचे। आज दिन भर भी शहर में उनके कई कार्यक्रम है शाम को कुंदन पैलेस में उनके जन्मदिन का जश्न मनाया जायेगा। आपको बता दे विधायक अमर अग्रवाल प्रदेश के कद्दावर नेताओं में शुमार है। वे 3 बार सरकार में मंत्री रह चुके है और अभी 5वी बार विधायक है।
अमर अग्रवाल की राजनीतिक यात्रा का योगदान न केवल बिलासपुर, बल्कि पूरे प्रदेश में प्रभावशाली रहा है। उनके नेतृत्व में बिलासपुर विधानसभा ने कई महत्वपूर्ण विकास कार्य देखे हैं, जो उन्हें जनता के बीच अत्यधिक लोकप्रिय बनाते हैं। इस विशेष अवसर पर उनके समर्थक और कार्यकर्ता उन्हें सम्मानित करने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं।

बधाई संदेशों की बाढ़….
भाजपा नेता मनीष अग्रवाल ने बताया कि अमर अग्रवाल को न केवल बिलासपुर से बल्कि पूरे देश और प्रदेश से बधाई संदेश प्राप्त हो रहे हैं। पार्टी के वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, और शुभचिंतक सोशल मीडिया पर भी उन्हें शुभकामनाएं दे रहे हैं, जिससे उनकी लोकप्रियता और भी बढ़ गई है। अमर अग्रवाल को बिलासपुर के विकास पुरुष के रूप में जाना जाता है। उनकी अगुवाई में शहर ने स्वास्थ्य सेवाओं, शिक्षा की गुणवत्ता, और बुनियादी ढांचे के विकास में कई महत्वपूर्ण योजनाओं का लाभ उठाया है। उनके जन्मदिन का यह उत्सव उनके विकास कार्यों और नेतृत्व की सराहना करने का एक खास मौका है।
सोशल मीडिया पर सक्रियता….
अमर अग्रवाल के जन्मदिन पर न केवल शहर की सड़कों पर, बल्कि सोशल मीडिया पर भी समर्थकों की जबरदस्त सक्रियता देखने को मिली। फेसबुक, ट्विटर, और इंस्टाग्राम पर उनके प्रति शुभकामनाओं की लंबी कतार लगी रही, जो उनकी लोकप्रियता का एक और प्रमाण है।
अमर अग्रवाल का जन्मदिन उनके समर्थकों के लिए एक उत्सव के साथ-साथ उनके नेतृत्व की सराहना का प्रतीक है। पूरे शहर में बैनर और पोस्टरों के माध्यम से यह स्पष्ट हो रहा है कि वे बिलासपुर की राजनीति में एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायक शख्सियत बने हुए हैं। ।
Author Profile
Latest entries
Uncategorized17/10/2026भर्ती का इंतजार… परीक्षाओं में देरी… अनियमितताओं के आरोप… और भविष्य को लेकर बढ़ती चिंता ! पुलिस भर्ती के 1600 रिक्त पद भरने और शिक्षक भर्ती परीक्षा जल्द कराने की मांग, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन…
बिलासपुर16/10/2026बिलासपुर में Cafe Buddys Espresso का भव्य शुभारंभ, ‘द केरला स्टोरी’ फेम उल्का गुप्ता ने की शिरकत.. शानदार इंटीरियर, लजीज व्यंजन और बेहतरीन कॉफी का नया ठिकाना बना कैफे; उल्का गुप्ता बोलीं— उम्मीद से कहीं ज्यादा खूबसूरत है बिलासपुर..
बिलासपुर15/10/2026भक्ति के पथ पर बढ़ते कदम, गाँव-गाँव में गूँज रहा माँ महामाया का जयकारा; बेलतरा की ध्वजा यात्रा बनी जनआस्था और सामाजिक समरसता का महापर्व..चौथे दिन नगौई से जलसों तक उमड़ा श्रद्धा का सैलाब, खपराखोल में धुरी समाज के सामुदायिक भवन हेतु ₹20 लाख के कार्य का भूमिपूजन..
अपराध14/10/2026ऑनलाइन पेमेंट के बदले नकद देने का खेल, 45 च्वाइस सेंटर संचालकों से 25 लाख की धोखाधड़ी.. QR कोड बना ठगी का हथियार, रायपुर के दो आरोपी गिरफ्तार..
