• Fri. Feb 13th, 2026

News look.in

नज़र हर खबर पर

लिंगियाडीह विवाद पर भड़का सियासी संग्राम: सामान्य सभा के बीच गेट पर धरना, सड़क पर चक्काजाम, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन…

बिलासपुर, फरवरी, 13/2026

लिंगियाडीह विवाद पर भड़का सियासी संग्राम: सामान्य सभा के बीच गेट पर धरना, सड़क पर चक्काजाम, कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन…

बिलासपुर। शुक्रवार को नगर निगम की सामान्य सभा के दौरान लखीराम ऑडिटोरियम परिसर सियासी टकराव का केंद्र बन गया, जब विपक्ष के नेता भरत कश्यप के नेतृत्व में कांग्रेस पार्षदों और लिंगियाडीह के बड़ी संख्या में रहवासियों ने निगम गेट पर ही धरना शुरू कर दिया।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि लिंगियाडीह क्षेत्र में गरीबों के मकानों को तोड़कर सड़क और गार्डन निर्माण किया जा रहा है। साथ ही पट्टा देने के नाम पर पैसे वसूले गए, लेकिन आज तक पट्टा वितरण नहीं किया गया। इस मुद्दे को लेकर आक्रोशित लोगों ने निगम प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

धरने पर बैठे कांग्रेस नेताओं और रहवासियों ने निगम के खजांची को तत्काल हटाने और उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालात उस वक्त और गरमा गए जब कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सिधांशु मिश्रा और जिलाध्यक्ष महेंद्र गंगोत्री मौके पर पहुंचे, लेकिन निगम कर्मचारियों ने गेट बंद कर उन्हें अंदर प्रवेश से रोक दिया। इस पर जमकर बहस और नोकझोंक हुई।

सिद्धांशु मिश्रा, कांग्रेस शहर अध्यक्ष 

इसके बाद कांग्रेस नेताओं के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं और कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए और चक्काजाम कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने निगम प्रशासन के खिलाफ तीखे नारे लगाए और विरोध जताया।

कांग्रेस पार्षद दिलीप पाटिल

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया। पूरे घटनाक्रम ने नगर निगम की बैठक को सियासी अखाड़े में बदल दिया, जहां लिंगियाडीह का मुद्दा अब राजनीतिक तूल पकड़ता नजर आ रहा है।

Author Profile

Lokesh war waghmare - Founder/ Editor

You missed