बिलासपुर, अक्टूबर, 23/2025
शहीदों की शौर्यगाथा को सलाम : पुलिस स्मृति दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि समारोह संपन्न
बिलासपुर | 2री वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, सकरी-बिलासपुर में मंगलवार 21 अक्टूबर 2025 को “पुलिस स्मृति दिवस” के अवसर पर भावनात्मक और गरिमामय समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बिलासपुर पुलिस रेंज की विभिन्न इकाइयों — जिला पुलिस बल बिलासपुर, मुंगेली, 2री वाहिनी छ.स.बल सकरी-बिलासपुर, नगर सेना बिलासपुर एवं जिला जेल बिलासपुर — के पुलिस बैंड प्लाटूनों द्वारा शहीद जवानों को सलामी दी गई।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पुलिस महानिरीक्षक (आईजी) बिलासपुर रेंज संजीव शुक्ला ने देशभर में 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक कर्तव्यपालन के दौरान वीरगति को प्राप्त हुए पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों के जवानों की नामावली का वाचन किया। उन्होंने कहा कि – “देश की आंतरिक सुरक्षा और जनसुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले हमारे वीर शहीद हमेशा स्मरणीय रहेंगे। उनके परिजनों का सम्मान ही हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।” आईजी श्री शुक्ला ने इस अवसर पर उपस्थित शहीद जवानों के परिजनों का सम्मान कर उनका कुशलक्षेम भी लिया। उन्होंने कहा कि शहीदों के बलिदान से ही पुलिस व्यवस्था को नई दिशा और प्रेरणा मिलती है।

समारोह में बिलासपुर कलेक्टर संजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल, सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल सकरी-बिलासपुर मनोज कुमार खिलारी सहित अनेक वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।
इसके अलावा सेवानिवृत्त पुलिस महानिरीक्षक डी.एस. राजपाल, सेवानिवृत्त पुलिस उप महानिरीक्षक एच.आर. मनहर एवं टी. एक्का, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक सी.डी. टण्डन, तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, रामगोपाल करियारे, जिला सेनानी नगर सेना दीपांकुरनाथ सैमुअल, उप पुलिस अधीक्षक मंजुलता केरकेट्टा, अनिता प्रभा मिंज, शिवचरण सिंह परिहार, जिवेश तिवारी, मुंगेली के उप पुलिस अधीक्षक लालचंद मोर्य व संजय साहू, जीपीएम के उप पुलिस अधीक्षक श्याम कुमार सिदार एवं सहायक सेनानी 2री वाहिनी छ.स.बल एच.एल. ध्रुव भी मौजूद रहे।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी-कर्मचारी, नगर सेना, जिला जेल बल के सदस्य तथा शहीद परिजन उपस्थित थे। परेड दलों द्वारा सलामी और बैंड की मधुर ध्वनियों के बीच शहीदों की स्मृति को नमन किया गया।
कार्यक्रम के अंत में शहीदों के नाम पर मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। पूरा वातावरण देशभक्ति और गर्व की भावना से ओतप्रोत रहा।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर04/02/2026पामगढ़ में एसीबी का बड़ा ट्रैप, अतिरिक्त तहसीलदार व पटवारी 35 हजार की रिश्वत लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
बिलासपुर03/02/2026एक शक, एक वार और खत्म हो गई जिंदगी,, प्रेमिका के गुस्से ने छीनी युवक की जान, बिलासपुर में सनसनीखेज वारदात…
बिलासपुर03/02/2026मेले में विभिन्न वर्गों को एक मंच पर जोड़ना सराहनीय पहल : चरणदास महंत बीएनआई व्यापार एवं उद्योग मेले में रोजगार मेला और शार्क टैंक बने आकर्षण, आज अंतिम दिन…
बिलासपुर02/02/2026केंद्रीय बजट 2026 : न तो तोहफा, न झटका—संयम और भरोसे की राह पर सरकार…
