बिलासपुर, अक्टूबर, 24/2026
बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप..
इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ?
परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
डॉक्टरों की डिग्री की जांच कराने की मांग…
अस्पताल संचालक पर बदसलूकी और धमकी देने का भी आरोप…
बिलासपुर। शहर के मोपका स्थित शिव मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में इलाज के दौरान एक महिला की मौत का मामला सामने आया है। मृतका के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही बरतने का गंभीर आरोप लगाया है। परिजनों का दावा है कि इंजेक्शन की अधिक मात्रा दिए जाने के बाद महिला की हालत बिगड़ी और 23 अक्टूबर की सुबह उनकी मौत हो गई ? मामले में परिजनों ने संबंधित डॉक्टरों की डिग्री की जांच कराने और पूरे घटनाक्रम की निष्पक्ष जांच की मांग की है।
मृतका आनंदित भट्टाचार्य जो त्रिपुरा से नवरात्रि के दौरान घूमने के लिए बिलासपुर आई थीं। परिजनों के मुताबिक, वह पेट के हिस्से में कैंसर और पीलिया से पीड़ित थीं। तबीयत बिगड़ने पर 22 अक्टूबर की शाम उनकी बहन और भतीजे ने उन्हें शिव मेडिसिटी मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। परिजनों का कहना है कि अस्पताल में भर्ती होने के समय वह बातचीत कर रही थीं उनकी स्थिति अच्छी थी।
इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी तबीयत ?

मृतका के भतीजे ने आरोप लगाया कि रात करीब आठ बजे के बाद महिला की तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने उन्हें इंजेक्शन लगाया। इसके बाद उनकी सांसें तेज चलने लगीं और हालत लगातार खराब होती गई। परिजनों का दावा है कि करीब दो घंटे के अंतराल में दो बार इंजेक्शन लगाया गया। उनका आरोप है कि एक एमएल की जगह 10 एमएल की खुराक दी गई, जिसके बाद महिला के शरीर ने काम करना बंद कर दिया।
सुमित कुमार चक्रवर्ती, मृतका का भतीजा
मेडिसिन चार्ट नहीं दिखाने का आरोप
परिजनों का आरोप है कि जब उन्होंने डॉक्टरों से इंजेक्शन के बारे में जानकारी मांगी और मेडिसिन चार्ट दिखाने को कहा, तो उन्हें चार्ट दिखाने से इनकार कर दिया गया। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि रात के समय आईसीयू में कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था। परिजनों ने डॉ. गिरधारी और डॉ. लोकेश गुप्ता पर इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए उनकी शैक्षणिक योग्यता और मेडिकल डिग्री की जांच कराने की मांग की है।
इस मामले में परिजनों ने अस्पताल के संचालक डॉ. संजय सिंह पर भी बदसलूकी करने और धमकाने का आरोप लगाया है। परिजनों का कहना है कि वे महिला के इलाज के दौरान दी गई दवाओं और इंजेक्शन से जुड़ी जानकारी चाहते थे, लेकिन उन्हें संतोषजनक जानकारी नहीं मिली।
परिजनों के मुताबिक, महिला की हालत बिगड़ने के बाद भी उन्हें बचाया नहीं जा सका और 23 अक्टूबर की सुबह करीब सात बजे इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल में इलाज की प्रक्रिया, इंजेक्शन की खुराक, मेडिकल रिकॉर्ड और डॉक्टरों की योग्यता की जांच की मांग उठाई है। परिजन इस मामले में कलेक्टर, एसपी, और सीएमएचओ से शिकायत करने की बात कही है।
इस पूरे मामले में हॉस्पिटल प्रबंधक से उनका पक्ष जानने की भी कोशिश की गई लेकिन हॉस्पिटल की तरफ कोई भी जिम्मेदार ने बात नहीं की।
Author Profile
Latest entries
बिलासपुर24/10/2026बिलासपुर के शिव मेडिसिटी हॉस्पिटल में महिला की मौत के बाद परिजनों के गंभीर आरोप.. इंजेक्शन के ओवरडोज के बाद बिगड़ी महिला की हालत ? परिजनों ने लगाया इलाज में लापरवाही का आरोप…
बिलासपुर24/10/2026लोकल तड़का 4.0 का आयोजन 25 अक्टूबर को.. स्वाद, मनोरंजन और समाज सेवा का अनूठा संगम..
बिलासपुर23/10/2026वोट बचाओ, देश बचाओ अभियान को लेकर कांग्रेस की तैयारी तेज, 27 अक्टूबर को बिलासपुर आएंगे नवकिशोर पटनायक.. मोहन भागवत के बिलासपुर दौरे पर कांग्रेस ने उठाए सवाल, पूछा- जनता को क्या मिलेगा ?
अपराध23/10/2026पुरानी रंजिश में खूनी संघर्ष, महिला समेत एक परिवार के 7 लोग घायल तखतपुर के ग्राम पूरा में घर के सामने शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदला, दोनों पक्षों ने एक-दूसरे के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
